PBKS vs GT मुकाबला दो अलग क्रिकेट स्टाइल का टकराव है। PBKS की आक्रामक बल्लेबाज़ी और GT की मजबूत बॉलिंग के बीच यह मैच अहम होगा। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है।

PBKS vs GT: आईपीएल के 46वें मैच में आज 3 मई को पंजाब किंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमें वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। Punjab Kings (PBKS) इस सीजन में तब तक अजेय दिख रही थी, जब तक उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ा। अब उनका मुकाबला Gujarat Titans (GT) से है, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीजन में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

PBKS की ताकत: आक्रामक बैटिंग और गहराई

PBKS और GT की खेलने की शैली बिल्कुल अलग है। एक टीम आक्रामक और आधुनिक क्रिकेट खेलती है, जबकि दूसरी टीम संतुलन और पारंपरिक रणनीति पर भरोसा करती है। PBKS की जीत की सबसे बड़ी ताकत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी है। टॉप ऑर्डर तेज शुरुआत देता है। मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। टीम के पास कई ऑलराउंड विकल्प हैं। हालांकि, उनकी गेंदबाज़ी थोड़ी अस्थिर रही है। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 222 रन बनाने के बावजूद PBKS जीत नहीं पाई। इस मैच में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन चिंता का कारण रहा, जिन्होंने 68 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया।

GT की रणनीति: मजबूत टॉप ऑर्डर और घातक बॉलिंग

GT पारंपरिक और संतुलित क्रिकेट खेलती है। टॉप ऑर्डर पर ज़्यादा निर्भरता और तेज गेंदबाज़ों की शुरुआती सफलता उनकी ताकत है। कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज पावरप्ले में विकेट निकालकर मैच का रुख बदल देते हैं। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ GT की बॉलिंग गहराई देखने को मिली। भले ही रबाडा और सिराज महंगे साबित हुए, लेकिन राशिद खान, अरशद खान, जैसन होल्डर ने मिलकर मिलकर 7 विकेट लिए।

राहुल तेवतिया: शांत फिनिशर की भूमिका

रनों का पीछा करते समय राहुल तेवतिया ने बिना दबाव के बल्लेबाज़ी की। इस सीजन में GT के मिडिल ऑर्डर को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन तेवतिया ने 17 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

पॉइंट्स टेबल और प्लेऑफ की रेस

IPL में मोमेंटम कभी भी बदल सकता है। GT अगर यह मैच जीतती है, तो टॉप-4 में पहुंच सकती है। PBKS को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत की जरूरत है, जिससे वे 16 पॉइंट्स तक पहुंच सकते हैं। जेसन होल्डर के आने से GT टीम काफी हद तक बैलेंस हुई है। RCB के खिलाफ उन्होंने 29 रन देकर 2 विकेट लिए, 3 कैच पकड़े और 12 रन की उपयोगी पारी खेली। GT आज भी उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है।

पिच रिपोर्ट: अहमदाबाद में हाई स्कोरिंग मैच

यह मुकाबला अहमदाबाद स्टेडियम की पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा, जहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। इस पिच पर पहले 199 रन बन चुके हैं। हालांकि, एक मैच में GT सिर्फ 100 रन पर ऑल आउट भी हुई थी, जहां गुड-लेंथ गेंदबाजी कारगर साबित हुई थी। गेंदबाजों के लिए सही लेंथ बहुत जरूरी होगी

PBKS vs GT: मौसम रिपोर्ट

अहमदाबाद में आज मौसम काफी गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 40°C तक रहने की उम्मदी है। इस दौरान ह्यूमिडिटी 40% रहेगी। शाम को तापमान करीब 33°C रह सकता है। गर्म मौसम खिलाड़ियों की फिटनेस पर असर डाल सकती है। हालांकि, यहां बारिश की संभावना न के बराबर है।

गुजरात टाइटन्स (GT) संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान)

बी साई सुदर्शन

जोस बटलर (विकेटकीपर)

जेसन होल्डर

एम शाहरुख खान

वॉशिंगटन सुंदर

राहुल तेवतिया

अरशद खान

राशिद खान

कगिसो रबाडा

मानव सुथार

मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स (PBKS) संभावित प्लेइंग XI

प्रियांश आर्य

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

कूपर कोनोली

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

नेहल वढेरा

मार्कस स्टोइनिस

सूर्यांश शेडगे/शशांक सिंह

मार्को जानसेन

हरप्रीत बराड़

लॉकी फर्ग्यूसन

अर्शदीप सिंह

युजवेंद्र चहल