CSK vs MI Yesterday Match Result: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, किसने बाजी मारी, मैच का पूरा रिजल्ट, स्कोर, अहम मोमेंट्स और हाइलाइट्स यहां जानें। चेपॉक में खेले गए इस मैच में CSK ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 8 विकेट से हरा दिया और सीजन में दूसरी बार मात दी।
CSK vs MI Result and Highlights: IPL 2026 में शनिवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रही। अपने घर चेपॉक स्टेडियम में खेलते हुए चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में यह दूसरी बार है, जब ऋतुराज गायकवाड़ की इस टीम ने मुंबई को हराया। इससे पहले भी चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अगर आप कल का मैच नहीं देख पाए, तो यहां जानिए जीत-हार की पूरी कहानी, हाईलाइट्स, मैच के टर्निंग पॉइंट्स, मुंबई के हार के कारण और प्लेयर ऑफ द मैच की पूरी डिटेल्स...
मुंबई इंडियंस की पारी: नमन धीर के अलावा सब फेल
टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों के आगे मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। नमन धीर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने 37 गेंदें खेली। इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव (21) और रायन रिकेल्टन (37) ने कोशिश की, लेकिन टीम को बड़े स्कोर तक नहीं ले जा सके। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। चेन्नई की घातक गेंदबाजी के आगे मुंबई के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। चेन्नई की तरफ से अंशुल कम्बोज सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। वहीं नूर अहमद को 2 विकेट मिले।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी: गायकवाड़ और कार्तिक का 'पावर शो'
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने मुंबई के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जिम्मेदारी से खेलते हुए 48 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए। युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने गजब की बैटिंग की और 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन जड़े। दोनों के बीच 98 रनों की अटूट पार्टनरशिप हुई और चेन्नई ने 18.1 ओवर में ही मैच जीत लिया। कार्तिक शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट की पहली ही गेंद पर शानदार चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। कार्तिक ने अपनी फिफ्टी के बाद 'गन सेलिब्रेशन' (बंदूक चलाने वाला अंदाज) किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
चेन्नई बनाम मुंबई मैच के हीरो (CSK vs MI Player of the Match)
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को उनकी कप्तानी पारी (67 रन) के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने मैच के बाद कहा कि गेंदबाजों ने मुंबई को कम स्कोर पर रोककर काम आसान कर दिया था।
IPL 2026: पॉइंट्स टेबल और प्लेऑफ का गणित
इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के लिए आगे की राह बहुत मुश्किल हो गई है। हार्दिक पांड्या की टीम को अब अपने बचे हुए सभी 5 मैच जीतने होंगे और दूसरों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं चेन्नई इस जीत के साथ पूरे कॉन्फिडेंस में है और अब 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।


