Mahakal Mandir Ujjain Aarti Timings 4 मार्च 2026 से बाबा महाकाल की 3 आरतियों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। ये आरतियां पहले से 30 मिनिट पहले की जाएंगी। साथ ही बाबा महाकाल को गर्म की जगह ठंडे पानी से स्नान करवाया जाएगा।

Mahakal Aarti Booking: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर स्थित है। यहां प्रतिदिन बाबा महाकाल की 5 बार आरती की जाती है। सबसे पहले भस्म आरती, फिर बाल भोग आरती, इसके बाद भोग आरती, संध्या आरती और शयन आरती। इन सभी आरतियों का समय निश्चित है। महाकाल मंदिर समिति के अनुसार 4 मार्च 2026 से इन 5 में से 3 आरतियों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। परंपरा अनुसार चैत्र मास में हर साल भगवान महाकाल की आरतियों के समय में ये परिवर्तन किया जाता है। आगे जानें महाकाल मंदिर में होने वाली सभी आरतियों का समय…

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Time: देश के 10 प्रमुख शहरों में क्या होगा चंद्रग्रहण का सही टाइम?

महाकाल मंदिर भस्म आरती का समय क्या है?

बाबा महाकाल की भस्म आरती विश्व प्रसिद्ध है। रोज सुबह 4 बजे ये आरती की जाती है। इस आरती के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ये अपने निर्धारित समय पर होगी। इस आरती में शामिल होने के लिए पहले से महाकाल मंदिर की ऑफिशियल बेवसाइट www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in पर बुकिंग करनी होती है।

ये भी पढ़ें-
होलाष्टक के 8 दिनों में क्या करें-क्या नहीं? यहां जानें सभी नियम

महाकाल मंदिर बालभोग आरती कितनी बजे होती है?

इस आरती में भगवान महाकाल को कईं तरह की चीजों का भोग लगाया जाता है। 4 मार्च से इस आरती के समय में परिवर्तन किया जाएगा। ये आरती रोज सुबह 07 से 07.45 के बीच की जाएगी यानी 30 मिनट पहले।

महाकाल मंदिर भोग आरती कब होती है?

महाकाल मंदिर की इस आरती के समय में भी 4 मार्च से परिवर्तन किया जाएगा। शीत ऋतु में ये आरती 10.30 पर की जाती थी लेकिन 4 मार्च से अब ये सुबह 10 बजे की जाएगी।

महाकाल मंदिर की संध्या आरती का टाइम क्या है?

महाकाल मंदिर की संध्या आरती भी 4 मार्च से आधे घंटे पहे यानी शाम 7 से 7.45 के बीच जाएगी। बाबा महाकाल की इस आरती में शामिल होने के लिए भी www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in बेवसाइट से ऑनलाइन अनुमति लेनी होती है।

बाबा महाकाल की शयन आरती कब होती है?

भगवान महाकाल की शयन आरती के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ये अपने निर्धारित समय रात 10.30 बजे होगी। बाबा महाकाल की शयन आरती के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in बेवसाइट पर लॉग इन पर शयन आरती के लिए बुकिंग कर सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।