March 2026 Festival Dates: साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में होली, गुड़ी पड़वा और राम नवमी सहित अनेक महत्वपूर्ण तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। इसी महीने में चंद्र ग्रहण भी होगा जो भारत में देखा जाएगा।
March 2026 Hindu Festival List: मार्च 2026 में एक के बाद एक कईं महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे जिनमें सबससे खास होंगे होली, रंगपचंमी, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी। इनके अलावा और भी छोटे-छोटे व्रत-उत्सव इस महीने में मनाए जाएंगे। 31 दिनों के इस महीने में 26 दिन व्रत-त्योहारों के नाम रहेंगे। खास बात ये भी है कि इस महीने की शुरूआत में चंद्र ग्रहण भी होगा। ये महीना हिंदू पंचांग के फाल्गुन और चैत्र मास के अंतर्गत रहेगा। आगे जानिए मार्च 2026 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा…
ये भी पढ़ें-
होलाष्टक के 8 दिनों में क्या करें-क्या नहीं? यहां जानें सभी नियम
Chandra Grahan Time: देश के 10 प्रमुख शहरों में क्या होगा चंद्रग्रहण का सही टाइम?
मार्च 2026 के व्रत-त्योहार (Fasts and festivals of March 2026)
1 मार्च, रविवार- प्रदोष व्रत
2 मार्च, सोमवार- होलिका दहन
3 मार्च, मंगलवार- होली उत्सव, चंद्र ग्रहण
4 मार्च, बुधवार- बसंत उत्सव
5 मार्च, गुरुवार- भाई दूज
6 मार्च, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी व्रत
8 मार्च, रविवार- रंगपंचमी
9 मार्च, सोमवार- एकनाथ छठ
10 मार्च, मंगलवार- भानु सप्तमी, शीतला सप्तमी
11 मार्च, बुधवार- शीतला अष्टमी
14 मार्च, शनिवार- खरमास आरंभ
15 मार्च, रविवार- पापमोचनी एकादशी
16 मार्च, सोमवार- प्रदोष व्रत
17 मार्च, मंगलवार- वारुणी पर्व, शिव चतुर्दशी व्रत
18 मार्च, बुधवार श्राद्ध अमावस्या
19 मार्च, गुरुवार- गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि शुरू,हिंदू नववर्ष 2083 शुरू
20 मार्च, शुक्रवार- सिंधारा दोज, चेटीचंड
21 मार्च, शनिवार- गणगौर तीज, सौभाग्य सुंदरी व्रत
22 मार्च, रविवार- विनायकी चतुर्थी
23 मार्च, सोमवार- राम राज्योत्सव
24 मार्च, मंगलवार- चैत्र नवरात्रि षष्ठी तिथि
25 मार्च, बुधवार- चैत्र नवरात्रि सप्तमी तिथि
26 मार्च, गुरुवार- चैत्र नवरात्रि दुर्गाष्टमी, महाष्टमी व्रत
27 मार्च, शुक्रवार- श्रीराम नवमी व्रत
29 मार्च, रविवार- कामदा एकादशी
30 मार्च, सोमवार- प्रदोष व्रत, मदन द्वादशी
31 मार्च, मंगलवार- महावीर स्वामी जयंती
साल का पहला चंद्र ग्रहण मार्च 2026 में
साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण का संयोग 3 मार्च को बन रहा है। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक आदि नियम मान्य होंगे। भारत में ये चंद्र ग्रहण बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा। लेकिन इसका सूतक सुबह से ही शुरू हो जाएगा। भारतीय समय के अनुसार ये चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 6 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा।
शुरू होगा विक्रम संवंत 2083
19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष विक्रम संवंत 2083 शुरू होगा। हिंदू नववर्ष अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे है। विक्रम संवंत की शुरूआत उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने की थी। भारत के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू नववर्ष अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इस दिन गुड़ी पड़वा, दक्षिण में उगादि, असम में बिहू उत्सव मनाते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
