MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Chandra Grahan Sutak Time: 3 मार्च को कितनी बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक?

Chandra Grahan Sutak Time: 3 मार्च को कितनी बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक?

2026 Mein Chandra Grahan Kab Lagega: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा। चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक भी माना जाएगा। आगे जानिए चंद्र ग्रहण का सूतक कितनी बजे से शुरू होगा और कब तक रहेगा?

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 24 2026, 04:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
जानें चंद्र ग्रहण 2026 से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें चंद्र ग्रहण 2026 से जुड़ी हर बात

Bharat Mein Chandra Grahan Kab Hai: वैज्ञानिकों के अनुसार जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है तो पृथ्वी की छाया से चंद्रमा कुछ देर के लिए ढंक जाता है, इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ये सामान्य खगोलीय घटना है लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इस बार 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक आदि नियम भी माने जाएंगे। सूतक को अशुभ समय भी माना जाता है। इससे जुड़े अनेक नियम भी प्रचलित हैं। आगे जानिए 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा व अन्य खास बातें…

24
3 मार्च को कब से कब तक होगा सूर्य ग्रहण?
Image Credit : Getty

3 मार्च को कब से कब तक होगा सूर्य ग्रहण?

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर यानी 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये चंद्र ग्रहण दोपहर 03:23 से शुरू होगा जो शाम 06:47 मिनिट तक रहेगा। ग्रहण का मध्य काल शाम 05:04 रहेगा। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 24 मिनिट की रहेगी। ये ग्रहण भारत में ग्रस्तोदित रूप में यानी अधिकतम 52 मिनिट के लिए ही दिखाई देगा।


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Time: देश के 10 प्रमुख शहरों में क्या होगा चंद्रग्रहण का सही टाइम?

34
3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण सूतक का टाइम
Image Credit : Getty

3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण सूतक का टाइम

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 3 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 09 बजकर 06 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 06 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। यानी सूतक की कुल अवधि 9 घंटे 41 मिनिट की रहेगी। वहीं बच्चों, वृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक के नियम दोपहर 02 बजकर 56 मिनिट से 06 बजकर 46 मिनिट तक ही माना जाएगा।


ये भी पढ़ें-
March 2026 Hindu Calendar: मार्च के 31 में से 27 दिन व्रत और त्योहार, नोट करें चैत्र नवरात्रि-राम नवमी की डेट

44
सूतक में कौन-से काम न करें?
Image Credit : Getty

सूतक में कौन-से काम न करें?

1. सूतक के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। बच्चों, वृद्ध और अस्वस्थ लोगों के लिए इस नियम में छूट होती है।
2. सूतक के दौरान सोना भी नहीं चाहिए और न ही स्त्री संग करना चाहिए।
3. सूतक के दौरान पूजा-पाठ करने से भी बचना चाहिए, मंत्र जाप कर सकते हैं।
4. सूतक में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
5. सूतक काल में धारदार और नोंकदार चीजें जैसे- सुई, कैंची आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
चंद्र ग्रहण

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज इफ्तार का समय और 25 फरवरी सहरी टाइम नोट कर लें
Recommended image2
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, जानें बाकी बड़े शहरों की रोजा टाइमिंग
Recommended image3
Sehri Iftar Time Today in Bhopal: भोपाल में आज इफ्तार कितने बजे होगा, 25 फरवरी सहरी टाइम भी जानें
Recommended image4
March 2026 Hindu Calendar: मार्च के 31 में से 27 दिन व्रत और त्योहार, नोट करें चैत्र नवरात्रि-राम नवमी की डेट
Recommended image5
Mahakal Aarti Time Change: 4 मार्च से बदल जाएगा बाबा महाकाल की 3 आरतियों का टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved