Holashtak 2023: पूरे देश में नहीं बल्कि कुछ क्षेत्रों में ही रहता है होलाष्टक का अशुभ प्रभाव

Holashtak 2023: होली के 8 दिन पहले से होलाष्टक शुरू हो जाता है। मान्यता है कि होलाष्टक अशुभ समय रहता है, इसलिए इन 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। और भी कई मान्यताएं और परंपराएं होलाष्टक से जुड़ी हुई हैं।

 

Manish Meharele | Updated : Mar 01 2023, 09:40 AM
Share this Video

उज्जैन. इस बार होलाष्टक 27 फरवरी से शुरू हो चुका है जो 8 मार्च तक रहेगी। इस बार तिथि बढ़ने के कारण होलाष्टक 8 नहीं बल्कि 9 दिनों का होगा। (Holashtak 2023) होलाष्टक के बारे में कहा जाता है कि ये अशुभ समय है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। उज्जैन स्थित मां पितांबरा ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, होलाष्टक का अशुभ प्रभाव देश की कुछ हिस्सों पर ही मान्य है। उन स्थानों को छोड़कर देश के शेष भाग में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
 

Related Video