UP Board Result : खत्म होने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार, आ गई सबसे बड़ी अपडेट

Share this Video

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 23 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने जा रहा है, जिससे करीब 52 लाख छात्रों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होगा। बोर्ड के अनुसार, परिणाम शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे और छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, डिजिटल सुविधा के तहत डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के तुरंत अपना परिणाम देख सकें।

Related Video