MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • US-India Trade Deal Impact: ट्रंप ने साइन किया आदेश, भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ खत्म

US-India Trade Deal Impact: ट्रंप ने साइन किया आदेश, भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ खत्म

INDIA-USA DEAL: क्या ट्रंप का 25% टैरिफ हटाना सिर्फ व्यापारिक फैसला है या इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति? रूसी तेल छोड़ने का भारत का कमिटमेंट, अमेरिकी एनर्जी खरीदने की शर्त और 10 साल का डिफेंस फ्रेमवर्क-आख़िर इस डील में भारत को कितना फायदा, कितना जोखिम?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 07 2026, 08:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : ChatGPT

Trump Lifts 25% Tariff On India: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ हटा दिया है। यह फैसला सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि ऊर्जा, रक्षा और वैश्विक राजनीति से भी जुड़ा है। आखिर अमेरिका क्यों झुका और भारत ने क्या वादा किया?

28
Image Credit : X

पूरा मामला क्या है?

अमेरिका और भारत के बीच इस हफ्ते एक अहम ट्रेड डील घोषित हुई थी। इसी डील को लागू करने की दिशा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए, जिसके तहत भारत पर लगाया गया रूसी तेल इंपोर्ट से जुड़ा 25% अतिरिक्त टैरिफ हटा दिया गया। अमेरिकी आदेश में साफ कहा गया है कि भारत ने अब सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल आयात बंद करने का कमिटमेंट किया है। इसी भरोसे के बाद अमेरिका ने यह सख्त टैक्स हटाने का फैसला लिया। यह अतिरिक्त ड्यूटी शनिवार सुबह 12:01 बजे (ईस्टर्न टाइम) से प्रभावी रूप से खत्म हो जाएगी।

Related Articles

Related image1
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें
Related image2
India US Trade Deal: जानें किन भारतीय प्रोडक्ट्स पर जीरो टैरिफ करेगा अमेरिका?
38
Image Credit : X

भारत ने अमेरिका को क्या भरोसा दिया?

इस डील के तहत भारत ने सिर्फ रूसी तेल से दूरी बनाने की बात नहीं कही है, बल्कि यह भी कहा है कि वह आगे चलकर अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्ट्स खरीदेगा। इसके साथ ही भारत और अमेरिका ने अगले 10 सालों के लिए रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। यानी साफ है कि ऊर्जा के बदले रणनीतिक साझेदारी।

48
Image Credit : X

रेसिप्रोकल टैरिफ में क्या बदलाव होगा?

इस समझौते के अनुसार अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगने वाले तथाकथित “रेसिप्रोकल टैरिफ” को 25% से घटाकर 18% करने जा रहा है। हालांकि, यह कटौती अभी लागू नहीं हुई है, लेकिन संकेत साफ हैं कि आने वाले समय में भारतीय निर्यातकों को राहत मिल सकती है।

58
Image Credit : X

500 बिलियन डॉलर की डील कितनी बड़ी है?

व्हाइट हाउस के जॉइंट स्टेटमेंट के मुताबिक भारत अगले 5 सालों में करीब 500 बिलियन डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने का इरादा रखता है। इसमें शामिल हैं-

  • अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद
  • विमान और उनके पुर्जे
  • कीमती धातुएं
  • टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट
  • कोकिंग कोयला

यह सौदा अमेरिका के लिए भी बड़ा आर्थिक फायदा लेकर आएगा।

68
Image Credit : X

रूस-यूक्रेन युद्ध से इसका क्या कनेक्शन है?

अमेरिका लंबे समय से यह कहता रहा है कि रूस से तेल खरीदकर कुछ देश यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से फंड कर रहे हैं। भारत को लेकर भी यही चिंता जताई जा रही थी। अब इस डील से दोनों देशों के बीच चला आ रहा तनाव काफी हद तक कम होता दिख रहा है।

78
Image Credit : ChatGPT

मोदी-ट्रंप रिश्तों पर क्या असर पड़ा?

इस फैसले को ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच करीबी रिश्तों की वापसी के तौर पर भी देखा जा रहा है। ट्रंप पहले भी पीएम मोदी को “मेरे सबसे महान दोस्तों में से एक” कह चुके हैं। नीति विशेषज्ञों का मानना है कि 18% टैरिफ लेवल भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अन्य एशियाई देशों के मुकाबले थोड़ा फायदा देगा। 

88
Image Credit : X

क्या भारत के आगे कमजोर हो गई अमेरिकी रणनीति?

यह डील सिर्फ टैरिफ हटाने की खबर नहीं है, बल्कि भारत की बदलती ऊर्जा नीति, अमेरिका की रणनीतिक मजबूरी और वैश्विक राजनीति में नए संतुलन का संकेत है। आने वाले दिनों में इसका असर व्यापार, तेल कीमतों और भारत-अमेरिका रिश्तों पर साफ दिखाई देगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India-US Trade Agreement: किसने क्या खोया, क्या पाया?
Recommended image2
पुराना केस, नई कार्रवाई: पप्पू यादव गिरफ्तार, बिहार की राजनीति में जरायम से जननायक बनने तक का सफर
Recommended image3
6 साल, 3 शादियां और तीनों को छोड़ा, अब चौथी की तैयारी-यूपी के युवक का हैरान करने वाला कांड
Recommended image4
Gurgaon Weather Update: गुरुग्राम में आज सर्दी देगी सिहरन या मिलेगी राहत? जानिए मौसम का हाल
Related Stories
Recommended image1
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें
Recommended image2
India US Trade Deal: जानें किन भारतीय प्रोडक्ट्स पर जीरो टैरिफ करेगा अमेरिका?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved