Hindi

India-US Trade Agreement: किसने क्या खोया, क्या पाया?

Hindi

ऐतिहासिक शुरुआत

क्या India-US ट्रेड डील से किसानों, डेयरी और इंडस्ट्री को सच में फायदा होगा? 500 Billion डॉलर की खरीद, टैरिफ राहत और सुरक्षित खेती या कुछ और? ज्वाइंट स्टेटमेंट में जाने पूरी डिटेल…

Image credits: X
Hindi

भारत-अमेरिका ट्रेड में ऐतिहासिक मोड़

सहमति दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में बड़ा बदलाव मानी जा रही है। यह समझौता आगे बनने वाले फुल बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) की नींव रखता है और ट्रेड बैलेंस को मजबूत करेगा।

Image credits: X
Hindi

भारत किन अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा

भारत अमेरिका के इंडस्ट्रियल गुड्स और फूड-एग्री प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज पर टैरिफ खत्म या कम करेगा। इसमें DDGs, रेड सोरघम, ट्री नट्स, फल, सोयाबीन ऑयल, वाइन और स्पिरिट्स शामिल हैं।

Image credits: X
Hindi

अमेरिकी बाज़ार में भारतीय सामान पर 18% टैरिफ

अमेरिका, भारत से आने वाले कई उत्पादों पर 18 % रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करेगा। इसमें टेक्सटाइल, अपैरल, लेदर, फुटवियर, प्लास्टिक, रबर, होम डेकोर और कुछ मशीनरी प्रोडक्ट्स शामिल रहेंगे।

Image credits: X
Hindi

इन सेक्टरों को मिलेगा टैरिफ से बड़ा फायदा

इस एग्रीमेंट से अमेरिका जेनेरिक फार्मा, जेम्स और डायमंड तथा एयरक्राफ्ट पार्ट्स जैसे भारतीय उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ हटाएगा, जिससे इन सेक्टरों की एक्सपोर्ट क्षमता बढ़ेगी।

Image credits: X
Hindi

स्टील, एल्यूमिनियम और कॉपर टैरिफ में राहत

अमेरिका ने नेशनल सिक्योरिटी के तहत लगाए गए स्टील, एल्यूमिनियम और कॉपर टैरिफ में भारत को राहत देगा। इससे भारतीय मेटल इंडस्ट्री को अमेरिकी बाजार में बेहतर अवसर मिलेंगे।

Image credits: X
Hindi

ऑटो पार्ट्स के लिए भारत को विशेष कोटा

अमेरिका ने भारत को ऑटोमोटिव पार्ट्स के लिए प्रेफरेंशियल टैरिफ रेट कोटा देने का भरोसा दिया है। यह फैसला नेशनल सिक्योरिटी टैरिफ के बावजूद भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए राहत भरा है।

Image credits: X
Hindi

फार्मा सेक्टर पर रणनीतिक सहमति

US सेक्शन 232 जांच के नतीजों के आधार पर जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स और इंग्रीडिएंट्स पर भारत को बातचीत से तय विशेष लाभ मिल सकते हैं, जिससे भारत की स्थिति और मजबूत होगी।

Image credits: X
Hindi

ओरिजिन नियमों से थर्ड कंट्री पर रोक

दोनों देश ओरिजिन के सख्त नियम लागू करेंगे, ताकि इस समझौते का फायदा सिर्फ भारत और अमेरिका को मिले। इससे तीसरे देशों के जरिए गलत व्यापारिक लाभ लेने की संभावनाएं काफी हद तक खत्म होगी।

Image credits: X
Hindi

नॉन-टैरिफ बाधाओं पर सीधा प्रहार

भारत और अमेरिका व्यापार में आ रही नॉन-टैरिफ बाधाओं को खत्म करने पर सहमत हुए हैं। इससे लाइसेंसिंग, स्टैंडर्ड और रेगुलेटरी देरी जैसी समस्याएं कम होंगी और व्यापार तेज़ होगा।

Image credits: X
Hindi

मेडिकल डिवाइस और ICT में बड़ी राहत

भारत अमेरिकी मेडिकल डिवाइस पर लंबे समय से चली आ रही बाधाओं को हटाएगा। साथ ही ICT उत्पादों पर इंपोर्ट लाइसेंसिंग और क्वांटिटेटिव रोक खत्म कर अमेरिकी कंपनियों को बड़ा बाजार मिलेगा।

Image credits: X
Hindi

कृषि सेक्टर में भारत की लाल रेखा

डेयरी, फल, सब्ज़ियां, मसाले और अनाज जैसे संवेदनशील कृषि क्षेत्रों को इस समझौते में पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। इससे घरेलू किसानों के हित सुरक्षित रहेंगे और खेती को मजबूती मिलेगी।

Image credits: X
Hindi

भारत खरीदेगा 500 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान

भारत अगले 5 वर्षों में अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान, विमान पुर्जे, कीमती धातुएं, टेक्नोलॉजी उत्पाद और कोकिंग कोयला खरीदने का इरादा रखता है।

Image credits: X
Hindi

टेक्नोलॉजी और GPU ट्रेड में उछाल

दोनों देश GPU, डेटा सेंटर इक्विपमेंट और एडवांस टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स के व्यापार को तेजी से बढ़ाएंगे। इसके साथ ही संयुक्त टेक्नोलॉजी सहयोग और इनोवेशन को भी नया आयाम मिलेगा।

Image credits: X
Hindi

डिजिटल ट्रेड के लिए नया रोडमैप

भारत और अमेरिका डिजिटल ट्रेड में भेदभावपूर्ण नियमों और बाधाओं को हटाने पर सहमत हुए हैं। मजबूत और पारस्परिक रूप से लाभकारी डिजिटल ट्रेड नियम BTA का अहम हिस्सा होंगे।

Image credits: X
Hindi

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा नया बल

कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल के मुताबिक यह डील किसानों, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर के हितों की रक्षा करती है। ये आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।

Image credits: X

कौन है साॅर्थक महापात्रा? जो चीन जा रहे जहाज से आचनक हो गया लापता

हर आंख गीली, हर चेहरा मातमी: अजीत पवार के अंतिम विदाई की 16 तस्वीरें

कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा? वायरल वीडियो विवाद क्या था?

Delhi Metro Golden Line: नोएडा से साउथ दिल्ली मिनटों में