'No Kings' अमेरिका और यूरोप में Donald Trump का भारी विरोध, क्या चाहते हैं सड़कों पर उतरे लोग

Share this Video

अमेरिका और यूरोप के प्रमुख शहरों जैसे न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डी.सी., शिकागो, लॉस एंजेलिस, लंदन, पेरिस, रोम और बर्लिन में हाल के दिनों में डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं, जिनमें लाखों लोग शामिल होकर “नो किंग” और “रेजिम चेंज बिगिन्स एट होम” जैसे नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ट्रंप की आर्थिक नीतियां, विशेष रूप से टैरिफ, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रामक रुख वैश्विक अस्थिरता बढ़ा रहे हैं। साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुछ नीतियों को चुनौती मिलने और उनकी गिरती लोकप्रियता भी चर्चा का विषय है। ईरान के साथ बढ़ते तनाव ने स्थिति को और जटिल बना दिया है, जिसका असर वैश्विक राजनीति पर पड़ सकता है। इन चीजों को लेकर विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे ने ज्यादा जानकारी साझा की।

Related Video