
Cuttack Hospital Fire: चंद मिनटों में धुएं से भरा वार्ड, SCB हॉस्पिटल में 10 मरीजों ने गंवा दी जान
ओडिशा के कटक से सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। SCB Medical College and Hospital में लगी भीषण आग के कारण कम से कम 10 मरीजों की जान चली गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है। अधिकारियों के अनुसार आग अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग से शुरू हुई और कुछ ही समय में ICU तथा पास के वार्डों तक घना धुआं फैल गया। धुएं के कारण मरीजों और अस्पताल स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई।