
SURAT: Induction की भयंकर डिमांड, पूरी नहीं कर पा रहे दुकानदार
सूरत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी का असर अब बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण होटल, रेस्टोरेंट और आम लोग अब तेजी से Electric Stove खरीद रहे हैं।इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर Electric Stove की मांग अचानक बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में गैस की कमी की खबरों के बाद ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।दुकानदार लक्ष्मण ठाकुर और दिनेश पटेल ने बताया कि कई ग्राहक गैस सिलेंडर की अनिश्चितता के कारण Electric Stove को विकल्प के रूप में खरीद रहे हैं।