Nadia में TMC की गुंडागर्दी! RSS के Ashutosh Biswas को दे डाली खुली धमकी

Share this Video

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बीच हिंसा और तांडव का एक और नमूना सामने आया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ पोस्टर चस्पा किया गया है। पोस्टर में RSS के दिग्गज नेता आशुतोष बिस्वास को निशाना बनाने वाले धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि खुले चौक-चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। मामले को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आपको बता दें कि इस संबंध में बीजेपी ने सीधे-सीधे TMC पर आरोप लगाए हैं।

Related Video