Who is Redbird Airways Owner: रांची से दिल्ली जा रही Redbird Airways की एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले के जंगलों में क्रैश हो गई। इसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। जानें कौन हैं कंपनी के मालिक अक्षय कुमार, उनकी एविएशन जर्नी।
Redbird Airways Owner: रांची से दिल्ली जा रही एक मेडिकल एयर एम्बुलेंस सोमवार शाम झारखंड के चतरा जिले के घने जंगलों में क्रैश हो गई। हादसे में जहाज पर सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह एयरक्राफ्ट Redbird Airways Pvt Ltd का था और यह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लगभग 7:11 बजे उड़ान भरने के बाद 20-25 मिनट में ही रडार और कम्युनिकेशन से गायब हो गया। बाद में यह सिमरिया के पास जंगल में क्रैश हुआ पाया गया। एयरक्राफ्ट Beechcraft C90, रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV था। इस घटना के बीच जानिए Redbird Airways किसका है, मालिक कौन हैं?
Redbird Airways के मालिक कौन हैं?
Redbird Airways Pvt Ltd की स्थापना 2018 में अक्षय कुमार ने की थी। वह कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रमोटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार के पास एविएशन इंडस्ट्री में 14 साल का अनुभव है और वह प्रोफेशनली एक एयरक्राफ्ट इंजीनियर भी हैं। कंपनी दिल्ली स्थित है और यह चार्टर फ्लाइट्स, एयर एम्बुलेंस और अन्य जनरल एविएशन सेवाएं प्रदान करती है। 2019 में कंपनी ने एयर ऑपरेटर परमिट (NSOP) हासिल किया और तब से यह मेडिकल इवैक्यूएशन और चार्टर फ्लाइट सेवाएं संचालित कर रही है।
Redbird Airways की कौन-कौन सी सर्विस और फ्लाइट ऑपरेशन हैं?
Redbird Airways अब अपने बिजनेस जेट्स का बेड़ा बढ़ा रही है ताकि यह डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ऑपरेशन्स दोनों को सपोर्ट कर सके। 2024 तक कंपनी के पास ये विमान और हेलीकॉप्टर शामिल हैं-
- Beechcraft King Air C90
- Beechcraft Super King Air B200
- Beechcraft Super King Air B250
- Hawker 850XP
- Falcon 2000
- Agusta 109 (हेलीकॉप्टर)
कंपनी के प्रमुख सर्विसेज
- एयर चार्टर सेवाएं
- एयर एम्बुलेंस सेवाएं
- कॉर्पोरेट जेट सेवाएं
- प्राइवेट जेट सेवाएं
- वेडिंग चार्टर्स
- हेलीकॉप्टर फ्लावर-ड्रॉपिंग सर्विस
सबसे कम उम्र के एविएशन एंटरप्रेन्योर माने जाते हैं अक्षय कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स में अक्षय कुमार को एविएशन इंडस्ट्री के सबसे यंग एंटरप्रेन्योर में गिना गया है जिन्होंने अपने खुद के विमान बेड़े का संचालन शुरू किया। शुरू में वह इंडस्ट्री में ऑपरेशनल सपोर्ट सर्विसेज के जरिए आए और बाद में चार्टर और व्यापक एविएशन सर्विसेज में विस्तार किया।


