Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉ-नर्स, मरीज सब स्वाहा!

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस रास्ते में क्रैश हो गई, हादसे में 2 पायलट समेत 7 लोगों की मौत हुई। 63% झुलसे 41 वर्षीय मरीज को बेहतर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Share this Video

झारखंड के रांची से दिल्ली के लिए उड़ी एक एयर एंबुलेंस रास्ते में क्रैश हो गई। हादसे में 2 पायलट, 1 मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक, अटेंडेंट समेत कुल 7 लोगों की मौत हुई है। मरीज 41 साल का था और 63 प्रतिशत जलने के कारण ICU सपोर्ट पर था। उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। परिवार ने उम्मीद की किरण के चलते एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया था। हालांकि उसी एयर एंबुलेंस के क्रैश होने पर सब कुछ खत्म हो गया। इस हादसे के बाद तमाम सवाल भी खड़े हो रहे हैं और प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है। 

Related Video