MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Big News: Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash, रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस 20 मिनट में बाद चतरा में क्रैश! 7 की मौत

Big News: Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash, रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस 20 मिनट में बाद चतरा में क्रैश! 7 की मौत

Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस आखिर 20 मिनट में रडार से कैसे गायब हो गई? चतरा के जंगल में मिला मलबा, 7 लोगों की मौत…क्या खराब मौसम वजह था या तकनीकी गड़बड़ी? DGCA जांच में छिपा है उस आखिरी कॉल का सच।

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Feb 24 2026, 07:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash: झारखंड के रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एम्बुलेंस अचानक क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो पायलट, एक मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक और अटेंडेंट समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई। यह एयर एम्बुलेंस रांची से दिल्ली के लिए मेडिकल इवैक्युएशन फ्लाइट पर थी। मरीज 41 साल का था और 63 प्रतिशत तक जलने के कारण ICU सपोर्ट पर था। बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। परिवार ने उम्मीद की आखिरी कोशिश करते हुए एयर एम्बुलेंस का इंतज़ाम किया था। लेकिन टेकऑफ के करीब 20 मिनट बाद ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

26
Image Credit : X

रांची के देवकमल हॉस्पिटल के CEO अनंत सिन्हा ने बताया कि एयर एम्बुलेंस का इंतज़ाम उनके एक मरीज़ ने किया था। उन्होंने कहा, "लातेहार ज़िले के चंदवा के रहने वाले मरीज़ संजय कुमार (41) को 16 फरवरी को 65 परसेंट जलने की हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था," परिवार वालों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का फ़ैसला किया। सोमवार शाम करीब 4.30 बजे हॉस्पिटल से दिल्ली के लिए निकला।" X पर एक पोस्ट में, पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता चंपई सोरेन ने कहा कि वह क्रैश की खबर से बहुत दुखी हैं।

All seven people on board an air ambulance have died after the aircraft crashed near Simaria in Jharkhand’s Chatra district on Monday evening while flying from Ranchi to Delhi.

The Redbird Airways aircraft lost contact with air traffic control shortly after takeoff and was later… pic.twitter.com/JsLNzfZsyL

— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) February 24, 2026

Related Articles

Related image1
Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन
Related image2
Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
36
Image Credit : X

हादसा कहां और कैसे हुआ?

यह हादसा झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में हुआ। एयरक्राफ्ट ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। DGCA के मुताबिक, 19:34 IST पर कोलकाता से आखिरी संपर्क हुआ, इसके बाद विमान रडार से गायब हो गया।

#WATCH चतरा, झारखंड | सिमरिया ब्लॉक में एयर एम्बुलेंस क्रैश पर SP सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा, "हमें करीब 10 बजे जानकारी मिली कि एक एक्सीडेंट हुआ है... यहां पहुंचना मुश्किल था, इलाके को देखते हुए... दिल्ली की टीम जांच के लिए यहां आएगी और ब्लैक बॉक्स निकालने की कोशिश करेगी... कुल 7… pic.twitter.com/tTMeLpsjJW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2026

46
Image Credit : X

कौन सा विमान था और किस कंपनी का था?

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी Directorate General of Civil Aviation (DGCA) के अनुसार, यह फ्लाइट रेडबर्ड एयरवेज की थी और विमान मॉडल Beechcraft C90 था। विमान ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। करीब 19:34 बजे कोलकाता कंट्रोल से संपर्क के बाद अचानक रडार और कम्युनिकेशन दोनों टूट गए। 

सूत्रों के मुताबिक, कम्युनिकेशन टूटने से पहले पायलट ने खराब मौसम के कारण रूट बदलने की रिक्वेस्ट की थी। क्या मौसम इस हादसे की वजह बना? या फिर कोई तकनीकी खराबी थी? इन सभी पहलुओं की जांच अब एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB)) कर रही है।

#WATCH चतरा, झारखंड | सिमरिया ब्लॉक में एयर एम्बुलेंस क्रैश पर, DC कीर्तिश्री जी ने कहा, "यह आंधी-तूफान की वजह से क्रैश हुआ... डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत पाया। कुल 7 लोग मारे गए हैं। दो क्रू मेंबर थे, और बाकी 5 एक मरीज़ और मरीज़ के परिवार के सदस्य थे..." https://t.co/qJtLfwhXU3pic.twitter.com/tahTKbWBcT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2026

56
Image Credit : X

एयर एम्बुलेंस और आम फ्लाइट में क्या फर्क होता है?

एयर एम्बुलेंस कोई सामान्य पैसेंजर फ्लाइट नहीं होती। इसमें एडवांस मेडिकल इक्विपमेंट, ICU जैसी सुविधा और डॉक्टर-पैरामेडिक मौजूद रहते हैं। इनका मकसद मरीज को सफर के दौरान भी लगातार इलाज देना होता है। लेकिन जब ऐसी फ्लाइट ही हादसे का शिकार हो जाए, तो सवाल और गंभीर हो जाते हैं।

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बेहद दुखद है। Ranchi से Delhi के बीच यह दर्दनाक हादसा मानवता को झकझोर देने वाला है।

इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने… pic.twitter.com/3a4wEttMOe

— RAHUL MEENA (@Rahulm_01) February 24, 2026

66
Image Credit : X

क्या खराब मौसम या तकनीकी खराबी बनी वजह?

एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, विमान हादसे कई कारणों से हो सकते हैं-

  • खराब मौसम
  • तकनीकी खराबी
  • इंसानी गलती
  • मेंटेनेंस में कमी

रांची एयरपोर्ट अधिकारियों ने भी माना है कि मौसम एक फैक्टर हो सकता है, लेकिन असली वजह जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।

सात जिंदगियां, अधूरी रह गईं उम्मीदें

इस हादसे में दो पायलट, एक मरीज, दो अटेंडेंट, एक डॉक्टर और एक पैरामेडिक की जान चली गई। चतरा के जंगल में क्रैश साइट मिलने के बाद रेस्क्यू टीम ने सभी शव बरामद कर लिए।

All seven people on board an air ambulance have died after the aircraft crashed near Simaria in Jharkhand’s Chatra district on Monday evening while flying from Ranchi to Delhi.

The Redbird Airways aircraft lost contact with air traffic control shortly after takeoff and was later… pic.twitter.com/JsLNzfZsyL

— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) February 24, 2026

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
झारखंड दुर्घटना समाचार
दुर्घटना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weather Today Delhi: आज दिल्ली में दिनभर कैसा रहेगा मौसम? जानें धुंध और गर्मी का हाल
Recommended image2
Gurugram Weather: गुरुग्राम में कितनी गर्मी महसूस होगी? जानिए आज का तापमान और मौसम
Recommended image3
Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Recommended image4
गिद्ध संरक्षण में मध्यप्रदेश बना मिसाल! CM मोहन यादव ने 5 दुर्लभ गिद्धों को नई जिंदगी दी
Recommended image5
सिंगापुर में भी CM योगी का UP जैसा अंदाज, जब लगने लगे जय श्रीराम के नारे, देखिए 5 तस्वीरें
Related Stories
Recommended image1
Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन
Recommended image2
Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved