पाक-अफगान जंग में खूनी टकराव: 300 मौतें, 500 घायल– ट्रम्प की एंट्री और भारत पर सनसनीखेज आरोप!

Share this Video

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भड़के सैन्य संघर्ष ने क्षेत्र को युद्ध जैसे हालात में ला खड़ा किया है। दोनों पक्षों के 300 से अधिक लोगों की मौत और 500 से ज्यादा घायल होने की खबर है। जवाबी कार्रवाई, एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों ने सीमा क्षेत्रों को युद्धभूमि में बदल दिया है।इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने बयान दिया कि पाकिस्तान “अच्छा प्रदर्शन” कर रहा है और जरूरत पड़ने पर अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने अपने यहां आतंकी हमलों के पीछे भारत की भूमिका का आरोप लगाकर विवाद को और भड़का दिया है।पाकिस्तानी सेना ने ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ के तहत कई अफगान प्रांतों में एयरस्ट्राइक का दावा किया है, जबकि तालिबान ने जवाबी हमलों और पाकिस्तानी सैनिकों के नुकसान का दावा किया है। ड्रोन हमलों, संसद प्रस्ताव और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के आरोपों ने स्थिति को बेहद संवेदनशील बना दिया है।

Related Video