
Noida Workers Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग पर उग्र प्रदर्शन,फूले पुलिस के हाथ पांव
नोएडा के फेज-2 इलाके में प्रदर्शनकारी श्रमिकों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया। प्रदर्शन के दौरान मजदूर उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस दौरान भीड़ तो तितर बितर करने के लिए हल्का बल भी प्रयोग किया। काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती वहां पर की गई है। लखनऊ से भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।