
माइग्रेंट वर्कर्स-स्टूटेंड्स को LPG की सौगात, मोदी सरकार ने दिया गजब का गिफ्ट
भारत में प्रवासी मज़दूरों, दिहाड़ी मज़दूरों और छात्रों को मोदी सरकार के एक फ़ैसले से काफ़ी राहत मिली है। इस फ़ैसले के तहत, अब वे सिर्फ़ आधार कार्ड का इस्तेमाल करके 5 किलोग्राम वाले छोटे LPG सिलेंडर खरीद और रिफ़िल करवा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें किसी स्थानीय पते के प्रमाण की ज़रूरत नहीं होगी। इस कदम का मकसद उन लोगों तक खाना पकाने वाली गैस की आसान पहुँच सुनिश्चित करना है जिनके पास स्थायी निवास का कोई प्रमाण नहीं है; उपयोगकर्ताओं ने इस पहल का स्वागत किया है।