रीवा में ऑडी कार जब मौत बनकर दौड़ी, बिछा दीं 3 लाशें...सैंकड़ों लोगों की खुशियां छीनीं
Rewa Audi Car Accident : मध्य प्रदेश के रीवा के प्रयागराज रीवा हाईवे पर एक ऑडी कार ऐसी मौत बनकर दौड़ी की तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया। कार 180 की स्पीड से दौड़ रही थी एक झटका लगा और लाशें बिछा दीं।

मध्य प्रदेश के रीवा में दिल दहला देने वाला हादसा
मध्य प्रदेश के रीवा में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एक मौत बनकर दौड़ रही ऑडी कार ने एक बाइक को इतनी भयानक टक्कर मारी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुखद बात यह है कि मरने वालों में पिता पुत्र और एक महिला शामिल है। मृतक अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे, लेकिन खुशियों वाले घर मातम की चीखें सुनाई दे रही हैं।
हादसा रीवा के रायपुर कर्चुलियांन थाना क्षेत्र का
दरअसल, यह भीषण हादसा रीवा के रायपुर कर्चुलियांन थाना क्षेत्र का है। जहां रीवा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर शनिवार शाम को यह हादसा हुआ। बताया गया कि जा रहा है कि बाइक अपनी गति में चल रही थी, लेकिन सामने आ रही ऑडी कार 180 की स्पीड से आ रही थी। जिसने बाइक के एकदम सामने आते ही उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक की ऑडी के उड़ गए परखच्चे
मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं जिन तीन लोगों की मौत हुई उनके शव भी बुरी हालत में थे। कपड़ों और शादी के कार्ड से उनकी पहचान हुई। हादसे के बाद कार में सवार लोग फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मामले की जांच कर रहे पुलिस ने बताया कि मृतक 55 वर्षीय भागवत विश्वकर्मा के बेटे सुभम विश्वकर्मा का विवाह 24 फरवरी को होना था। जो अपने दूसरे बेटे शिवम विश्वकर्मा के साथ शादी का कार्ड बाटने के लिए बाइक में सवार होकर जा रहे थे। साथ में उनकी एक रिश्तेदार महिला भी थी। तीनों बाइक में सवार होकर हाइवे से रीवा की ओर जा रहे थे तभी रीवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
एक हादसे ने सैंकड़ों लोगों को किया दुखी
इस एक हादसे ने शादी वाले घर मातम पसार दिया है। जो पिता कल तक बेटे की विवाह की तैयारियां कर खुशी से फूला हुआ था वह अब नहीं रहा। साथ में एक बेटे की और मौत हो गई। खरीददारी से लेकर शादी का गॉर्डन और कार्ड तक बांटे जा चुके थे। लेकिन इस हादसे ने सैंकड़ों लोगों को दुखी कर दिया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

