शहादत को सलाम… कांकेर IED ब्लास्ट में शहीद 4 जवानों को अंतिम विदाई, हर आंख हो गई नम

Share this Video

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार को आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें चार DRG जवान शहीद हो गए। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर पुलिस लाइन में चार DRG जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पांजलि अर्पण समारोह आयोजित किया गया, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सुरक्षा बल के जवान और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूरे माहौल में शोक और सम्मान का भाव दिखाई दिया।

Related Video