प्यार-मर्डर से लेकर न्यूड तक, OTT क्राइम थ्रिलर सीरीज जैसी है झांसी के देवर-भाभी कहानी
उत्तर प्रदेश के झांसी से देवर भाभी के प्यार-अवैध सबंध और मर्डर की ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है। जो किसी सुपरहिट OTT क्राइम थ्रिलर बेव सीरीज से कम नहीं है। जिसमें दोनों की मौत हो चुकी है।

देवर-भाभी के प्यार भरी दर्दनाक कहानी
उत्तर प्रदेश के झांसी से क्राइम का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें प्यार-धोखा, अवैध संबंध और मर्डर-सुसाइड है। जहां एक देवर ने पहले भाभी से प्रेम किया, शारीरिक संबंध बनाए और घर से भाग गए। इसके बाद एक दिन भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ अटैक कर मौत के घाट उतार दिया और खुद ने सुसाइड कर लिया।
पहले भाभी से बनाए संबंध फिर उतारा मौत के घाट
दरअसल, देवर महेंद्र साहू का डेढ़ साल से भाभी माया से अफेयर चल रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले भाभी माया उससे ब्रेकअप कर चुकी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने 28 फरवरी को चाकू से भाभी के सीने, पेट और गले पर अनगिनत वार किए थे। यह हमला इतना बुरा था कि महिला की सारी आंते बाहर निकल आई थीं। परिवार ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक सप्ताह तक वह जिंदगी से जंग लड़ रही थी। लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
भाभी को मारकर न्यूड भागा देवर और दे दी जान
बता दें कि आरोपी देवर भाभी पर ताबड़तोड़ हमला करने के बाद खून से सने कपड़े छोड़कर न्यूड हालत में भागा था। इसके बाद वह इतना डर गया कि उसने एक पेड़ से फांसी लगकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
पति ने सुनाई पत्नी और भाई की शाकिंग कहानी
मृतका के पति राकेश साहू ने बताया कि मुझे इस बात का दुख है कि मैंने महेंद्र पर सबसे ज्यादा भरोसा किया। उसे नौकरी दिलवाई, अहमदाबाद में मेरे साथ रखा और कपड़े से लेकर खाना तक दिया। लेकिन नहीं पता था कि जिसके लिए मैं यह सब कर रहा हूं वह मेरा परिवार बर्बाद कर देगा। उसने ना सिर्फ मेरी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाकर मुझे धोखा दिया, बल्कि हत्या तक कर दी।
देवर-भाभी घर से भी भाग चुके थे
पति ने बताया कि मेरी शादी 7 साल हो गए, अपने परिवार के साथ खुश था। वहीं पास में हमारी मौसी का लड़का महेंद्र भी रहता था। जिससे मेरी पत्नी का अफेयर हो गया था। दोनों कई दिनों से चुपचाप मिल रहे थे। मुझे इसकी भनक तक नहीं थी। लेकिन डेढ़ साल पहले दोनों जब घर से भाग गए तब उनके अफेयर के बारे में पता चला। हालांकि बाद में पत्नी ने मेरे पास आकार माफी मांगी और साथ रहने लगी थी। महेंद्र से भी मिलना बंद कर दिया था। बस इसी बात से नाराज होकर महेंद्र ने माया का कत्ल कर दिया और पुलिस के डर में उसने सुसाइड कर लिया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

