MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Hormuz Crisis: भारत के लिए बड़ी राहत, 46,000 टन गैस लेकर 'सर्व शक्ति' ने पार किया खतरनाक समुद्री रास्ता

Hormuz Crisis: भारत के लिए बड़ी राहत, 46,000 टन गैस लेकर 'सर्व शक्ति' ने पार किया खतरनाक समुद्री रास्ता

US-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।'सर्व शक्ति' नाम का LPG टैंकर ने होर्मुज जलमार्ग को पार कर लिया है। यह वही रूट है जहां अमेरिकी नौसैनिक ब्लॉकेड और ईरानी गतिविधियों से हालात बेहद तनावपूर्ण हैं।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : May 02 2026, 09:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

कितना गैस लेकर आ रहा 'सर्व शक्ति' टैंकर?

यह टैंकर करीब 46,313 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत की ओर बढ़ रहा है। इसमें कुल 20 क्रू मेंबर सवार हैं, जिनमें से 18 भारतीय हैं। सबसे अहम बात यह है कि अमेरिकी ब्लॉकेड लागू होने के बाद यह पहला भारत से जुड़ा टैंकर है, जिसने इस खतरनाक रूट को सफलतापूर्वक पार किया है। जहाज के 13 मई 2026 तक विशाखापट्नम (Visakhapatnam) पहुंचने की उम्मीद है, जिससे भारत की ऊर्जा आपूर्ति को बड़ी राहत मिल सकती है।

25
Image Credit : X

Hormuz में इतना तनाव क्यों है?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव ने इस पूरे क्षेत्र को अस्थिर बना दिया है। अमेरिका द्वारा ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक ब्लॉकेड लगाए जाने के बाद ईरान ने भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद घोषित कर दिया था। इसी तनाव के बीच समुद्री रास्तों पर सैन्य गतिविधियां बढ़ गईं और जहाजों के लिए खतरा कई गुना बढ़ गया, जिससे यह मार्ग फिलहाल दुनिया के सबसे जोखिम भरे शिपिंग रूट्स में शामिल हो गया है।

Related Articles

Related image1
State Of Hormuz में बढ़ते खतरों पर UN में बोला भारत, कहा- जहाज़ों की सुरक्षा ज़रूरी
Related image2
Iran War: ईरान पर 'डार्क ईगल' का साया! अमेरिका का सबसे खतरनाक प्लान सामने आया
35
Image Credit : X

पहले क्या हुआ था?

इससे पहले 18 अप्रैल को 'Desh Garima' नाम का भारतीय टैंकर इस रूट को पार कर सुरक्षित मुंबई पहुंचा, लेकिन उसी दिन हालात अचानक बिगड़ गए जब ईरानी गनबोट्स ने ओमान के पास दो भारतीय जहाजों के आसपास फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद उन जहाजों को वापस लौटना पड़ा, जिससे इस रूट की संवेदनशीलता और खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे माहौल में 'सर्व शक्ति' का सफलतापूर्वक गुजरना भारत के लिए बड़ी रणनीतिक राहत के रूप में देखा जा रहा है।

45
Image Credit : X

भारत सरकार की प्रतिक्रिया क्या रही?

इस पूरे घटनाक्रम के बाद MEA (Ministry of External Affairs) ने तुरंत एक्शन लेते हुए नई दिल्ली में ईरान के राजदूत को तलब किया। विदेश सचिव ने भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग को लेकर गहरी चिंता जताई और साफ संदेश दिया कि भारत अपने समुद्री हितों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। यह कदम दिखाता है कि भारत इस मुद्दे को केवल आर्थिक नहीं बल्कि कूटनीतिक स्तर पर भी बेहद गंभीरता से ले रहा है।

55
Image Credit : X

क्या भारत में LPG, पेट्रोल-डीजल की कमी होगी?

इस तनाव के बीच आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इससे भारत में ईंधन की कमी हो सकती है या कीमतें बढ़ सकती हैं। इस पर पेट्रोलियम मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और कहीं भी सप्लाई में कोई बाधा नहीं है। साथ ही यह भी बताया गया है कि फिलहाल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए लोगों को घबराने या ज्यादा खरीदारी करने की जरूरत नहीं है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
अमेरिका
विश्व समाचार
राष्ट्रीय समाचार
ईरान
ईरान इजराइल वॉर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं... ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
Recommended image2
Madrasa Scam: यूपी के मदरसे में हाजिरी का अनोखा 'खेल', अंगूठे की जगह प्लास्टिक कार्ड से लग रही अटेंडेंस
Recommended image3
मौत के 25 दिन बाद भाई-बहनों का हुआ अंतिम संस्कार, कलेजा फाड़ देंगी ये तस्वीरें
Recommended image4
Now Playing
West Bengal Re-polling में फिर भारी बवाल, Falta में TMC के खिलाफ लोगों का Protest
Recommended image5
आंखें झुकी और मन दुखी, नीतीश कुमार ने छोड़ा CM हाउस, देखिए वो भावुक पल
Related Stories
Recommended image1
State Of Hormuz में बढ़ते खतरों पर UN में बोला भारत, कहा- जहाज़ों की सुरक्षा ज़रूरी
Recommended image2
Iran War: ईरान पर 'डार्क ईगल' का साया! अमेरिका का सबसे खतरनाक प्लान सामने आया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved