- Home
- News
- West Bengal Election Result 2026: कब, कहां और कितने बजे देखें LIVE रिजल्ट? 4 मई को ऐसे चेक करें हर सीट का अपडेट
West Bengal Election Result 2026: कब, कहां और कितने बजे देखें LIVE रिजल्ट? 4 मई को ऐसे चेक करें हर सीट का अपडेट
West Bengal Election Result on Mobile: पश्चिम-बंगाल में चुनावी दंगल खत्म हो चुका है… अब नजर रिजल्ट डे पर टिकी है। 4 मई को तय होगा कि फिर से ममता बनर्जी का जादू चलेगा या पहली बार BJP सरकार बनाएगी। जानिए नतीजे कब, कहां देखें, मोबाइल पर कैसे चेक करें।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 रिजल्ट कब आएगा?
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में 294 सीटों पर वोटिंग हुई। दो चरणों में चुनाव कराया गया और इस बार रिकॉर्ड 92% से ज्यादा वोटिंग हुई, जो बताता है कि लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। यानी सोमवार को पता चल जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। शुरुआती रुझान जल्दी आने लगेंगे, लेकिन पूरा रिजल्ट आते-आते शाम तक का समय लग सकता है।
पश्चिम बंगाल इलेक्शन रिजल्ट मोबाइल पर LIVE कैसे देखें?
- अगर आप टीवी के सामने नहीं बैठ सकते, तो मोबाइल से ही हर सीट का अपडेट देख सकते हैं।
- सबसे आसान तरीका ये है कि आप भरोसेमंद न्यूज प्लेटफॉर्म जैसे एशियानेट हिंदी की वेबसाइट खोलें। वहां आपको लाइव अपडेट मिलते रहेंगे।
- इसके अलावा आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी लगातार अपडेट देख सकते हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 रिजल्ट LIVE कहां देखें?
आप मोबाइल या लैपटॉप पर रिजल्ट का लाइव कवरेज भी एशियानेट की हिंदी वेबसाइट (https://hindi.asianetnews.com) और सोशल मीडिया पेज पर पूरा कवरेज, एक-एक सीट का अपडेट्स देख सकते हैं। यहां हर सीट का लेखा-जोखा आसानी से मिल जाएगा।
वेस्ट बंगाल इलेक्शन 2026 एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं?
वोटिंग खत्म होते ही अलग-अलग एजेंसियों ने अपने-अपने अनुमान दिए हैं, लेकिन सबकी राय एक जैसी नहीं है। कुछ सर्वे में BJP को बढ़त दिखाई गई है, तो कुछ में मुकाबला टक्कर का बताया गया है, लेकिन असली नतीजे 4 मई को ही आएंगे।
पश्चिम बंगाल में 2021 में किसे कितनी सीट मिली थी?
पिछले चुनाव यानी 2021 में ममता बनर्जी की TMC (Trinamool Congress) ने जबरदस्त जीत हासिल की थी और 200 से ज्यादा सीटें जीती थीं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि बाकी पार्टियां ज्यादा असर नहीं दिखा पाईं। सीएम ममता बनर्जी का दावा है कि इस बार भी उनकी पार्टी 200+ सीटें जीत सकती है। उन्होंने एग्जिट पोल्स को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि ये सिर्फ माहौल बनाने की कोशिश है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

