इज़राइल का लेबनान पर बड़ा हमला: 10 मिनट में 100 मिसाइलें…ईरान का पलटवार, होर्मुज़ फिर बंद
इज़राइल ने लेबनान पर सिर्फ 10 मिनट में 100 मिसाइलें दाग दीं, और इसके तुरंत बाद ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल रास्ते होर्मुज़ को बंद कर दिया। ट्रम्प के सीज़फायर के 24 घंटे के भीतर हालात क्यों बिगड़ गए? क्या हिज़्बुल्लाह बना असली वजह?

Israel Lebanon Attack 2026: मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो हफ्ते के सीज़फायर के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। इज़राइल ने लेबनान में महज 10 मिनट के भीतर 100 से ज्यादा मिसाइलें दाग दीं। इस हमले में दर्जनों लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़राइल लगातार लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इज़राइली सेना का कहना है कि यह ऑपरेशन उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब सीज़फायर लागू था, तब इतना बड़ा हमला क्यों किया गया?
VIDEO | Footage documents just some of the indiscriminate Israeli attacks across the Lebanese capital and the rest of Lebanon, described by Israel as the largest attack yet. pic.twitter.com/7lVHUsJiBV
— The Cradle (@TheCradleMedia) April 8, 2026
10 मिनट में 100 मिसाइलें: लेबनान दहला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़राइल ने लेबनान में सिर्फ 10 मिनट के अंदर 100 से ज्यादा मिसाइल हमले किए। इन हमलों का निशाना हिज़्बुल्लाह के ठिकाने बताए जा रहे हैं। लेकिन इन हमलों में आम लोगों को भी भारी नुकसान हुआ। स्थानीय आंकड़ों के अनुसार, इन हमलों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस बड़े हमले से पूरे इलाके में डर और अफरा-तफरी फैल गई।
🚨URGENT - Israel launches massive attack against Hezbollah in Lebanon and claims ceasefire is only with Iran. pic.twitter.com/TfLqwm4KeY
— K13 News (@K13News) April 8, 2026
सीज़फायर के 24 घंटे बाद ही हालात पलटे
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये हमला उस समय हुआ जब अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में 2 हफ्तों का संघर्ष-विराम (Ceasefire) तय हुआ था। इस समझौते के तहत उम्मीद थी कि क्षेत्र में शांति आएगी और खासकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा। लेकिन इज़राइल ने साफ कर दिया कि यह सीज़फायर लेबनान या हिज़्बुल्लाह पर लागू नहीं होता।
The ceasefire was a lie and a smokescreen for Israel to carry out the most deadly attack since the war began murdering 300 civilians in Lebanon. There can be no lasting peace until the genocidal regime of Israel is stopped & completely dismantled. pic.twitter.com/oWoitP2voo
— Power to the People ☭🕊 (@ProudSocialist) April 8, 2026
ईरान का बड़ा कदम: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ बंद
इज़राइल के हमलों के जवाब में ईरान ने एक बड़ा और खतरनाक कदम उठाया-होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद कर दिया। यह दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल गुजरता है। इसके बंद होने से वैश्विक तेल सप्लाई पर सीधा असर पड़ सकता है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। ईरान का कहना है कि यह कदम इज़राइल के हमलों के विरोध में उठाया गया है।
BREAKING: The passage of oil tankers through the Strait of Hormuz has stopped.
Iran says it will withdraw from the ceasefire due to Israel’s attack on Lebanon.
Israel has once again killed any chance of peace after they committed a horrific terrorist attack against Lebanon. ⬇️ pic.twitter.com/lgyDepxVKn— Power to the People ☭🕊 (@ProudSocialist) April 8, 2026
अमेरिका की सख्त प्रतिक्रिया
अमेरिका ने ईरान के इस फैसले पर तुरंत नाराजगी जताई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने साफ कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद करना “पूरी तरह अस्वीकार्य” है और इसे तुरंत खोला जाना चाहिए।अमेरिका का मानना है कि इस रास्ते को बंद करने से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
Israel launches strikes on
Lebanon as Hegseth claims US
victory
'Iran begged for this ceasefire and we all know it, US
defence secretary claimed pic.twitter.com/hkDBKfMkuf— Simo Saadi (@Simo7809957085) April 8, 2026
ट्रंप का बयान: “लेबनान इस डील में नहीं था”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ किया कि जो सीज़फायर डील हुई थी, उसमें लेबनान और हिज़्बुल्लाह शामिल नहीं थे। इसी वजह से इज़राइल वहां कार्रवाई जारी रख सकता है। ट्रंप के अनुसार, लेबनान में हो रहे हमले उसी अलग संघर्ष का हिस्सा हैं और इसका समाधान भी अलग तरीके से निकाला जाएगा।
#Breaking
🚨⚠️Iranian officials warn of the #collapse of the #ceasefire agreement if Israeli escalation in Lebanon continues #IRAN | #Lebanon#USAhttps://t.co/eJhV0POXwWpic.twitter.com/Ljj82FJNae
📌Fragile ceasefire tested: Iran’s Islamic Revolutionary Guard Corps says…— ⚡️🌎 World News 🌐⚡️ (@ferozwala) April 9, 2026
नेतन्याहू का रुख: सपोर्ट भी, एक्शन भी
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक तरफ अमेरिका के सीज़फायर फैसले का समर्थन किया, लेकिन दूसरी तरफ यह भी साफ कर दिया कि लेबनान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। उनका कहना है कि जब तक हिज़्बुल्लाह खतरा बना रहेगा, तब तक इज़राइल पीछे नहीं हटेगा। एक तरफ सीज़फायर की कोशिशें हैं, दूसरी तरफ लगातार हमले और जवाबी कदम। ईरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद करना वैश्विक स्तर पर बड़ा संकेत माना जा रहा है। अगर हालात ऐसे ही बिगड़ते रहे, तो इसका असर सिर्फ मध्य पूर्व ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ सकता है-खासकर तेल, व्यापार और सुरक्षा के मामलों में।
🚨 Strait of Hormuz CLOSED! Iran blames massive Israeli strikes in Lebanon — ceasefire hanging by a thread. 😳🔥
The ceasefire barely survived 24 hours. Some of the most intense Israeli attacks in recent memory hit Lebanon, pushing US-Iran tensions to the brink.#Israël… pic.twitter.com/4U1qs2qBtN— TheCommunitieey (@Community1357) April 8, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

