
क्या NATO से अलग होने वाला है अमेरिका? Israel America War के बीच आया तगड़ा अपडेट
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को अब एक महीने से अधिक समय हो चुका है। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप लगातार NATO देशों से सहयोग मांगते रहे, लेकिन उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। हाल ही में नाटो देशों ने अमेरिकी फाइटर विमानों को अपने एयरस्पेस के उपयोग की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ट्रंप ने नाटो देशों को “कायर” तक कह दिया। माना जा रहा है कि युद्ध के बाद अमेरिका अपने नाटो संबंधों की समीक्षा कर सकता है। इन तमाम चीजों को लेकर विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे ने जानकारी साझा की।