Breaking Alert: कुवैत की मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद कई यूनिट्स में भीषण आग लग गई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यह घटना वैश्विक तेल सप्लाई और कीमतों पर बड़ा असर डाल सकती है-क्या दुनिया नए Energy Crisis की ओर बढ़ रही है?

Kuwait Refinery Attack: मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। खबर है कि कुवैत की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद कई यूनिट्स में भीषण आग लग गई। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब पहले से ही क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।

कौन सी रिफाइनरी बनी निशाना? क्यों है मीना अल-अहमदी इतनी अहम?

इस हमले का निशाना बनी मीना अल-अहमदी रिफाइनरी (Mina Al-Ahmadi Refinery), जो कुवैत की सबसे बड़ी और अहम रिफाइनरियों में से एक है। कुवैत में कुल तीन प्रमुख रिफाइनरियां हैं, और उनमें से यह रिफाइनरी देश की तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा संभालती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब इस रिफाइनरी को निशाना बनाया गया हो। हाल के संघर्ष के दौरान इस पर कई बार हमले हो चुके हैं, जिससे इसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Scroll to load tweet…

हमले में क्या हुआ? कितनी बड़ी है तबाही?

सरकारी एजेंसी KUNA के मुताबिक, सुबह-सुबह हुए इस ड्रोन हमले के बाद रिफाइनरी की कई चालू यूनिट्स में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि तुरंत इमरजेंसी टीमें मौके पर भेजी गईं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उत्पादन पर असर पड़ सकता है। इससे न सिर्फ कुवैत बल्कि वैश्विक तेल बाजार में भी हलचल मच सकती है।

क्या इसके पीछे ईरान का हाथ है? बढ़ेगा मध्य-पूर्व में युद्ध का खतरा?

हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे ईरानी ड्रोन हमला बताया जा रहा है। अगर यह सच साबित होता है, तो यह मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव को और भड़का सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे हमले सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देते हैं। इससे बड़े स्तर पर सैन्य और राजनीतिक टकराव की संभावना बढ़ जाती है।

तेल की कीमतों पर क्या पड़ेगा असर? क्या बढ़ेगी महंगाई?

कुवैत दुनिया के बड़े तेल निर्यातकों में से एक है। ऐसे में अगर उसकी रिफाइनरी प्रभावित होती है, तो इसका असर सीधे ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर पड़ता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल आ सकता है। भारत जैसे देशों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है, जहां तेल आयात पर निर्भरता ज्यादा है।

क्या कुवैत सुरक्षित है? आम लोगों के लिए कितना बड़ा खतरा?

इस तरह के हमले आम नागरिकों के लिए भी चिंता बढ़ा देते हैं। हालांकि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालात गंभीर बने हुए हैं। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।