MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Trump Iran War Update: 45 हजार मौत से लेकर ईरान की नेवी खत्म होने तक ट्रंप स्पीच की 10 बड़े दावे!

Trump Iran War Update: 45 हजार मौत से लेकर ईरान की नेवी खत्म होने तक ट्रंप स्पीच की 10 बड़े दावे!

US Iran War News: ट्रम्प का बड़ा दावा-ईरान जंग में जीत, मिसाइल-ड्रोन और नेवी तबाह! लेकिन 2-3 हफ्तों में बड़े हमले की चेतावनी ने बढ़ाया सस्पेंस। क्या सच में खत्म हुआ युद्ध या अब शुरू होगा सबसे खतरनाक चरण? जानें ट्रंप की 7 प्रमुख बातें...

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 02 2026, 08:14 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

US-Iran War Latest Update: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब एक नए और बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में राष्ट्र को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया कि अमेरिका ने इस जंग में “जीत हासिल कर ली है”। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले 2-3 हफ्तों में ईरान पर और भी बड़े हमले किए जाएंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है-अगर जीत मिल गई है, तो फिर हमले क्यों? यह पूरा घटनाक्रम दुनिया भर में चिंता बढ़ा रहा है। आइए बेहद आसान भाषा में समझते हैं ट्रंप के इस भाषण की 10 सबसे बड़ी बातें और उनके पीछे छिपे संकेत।

26
Image Credit : X

क्या सच में खत्म हो गई ईरान की सैन्य ताकत या यह सिर्फ रणनीतिक बयान?

ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि ईरान की मिसाइल, ड्रोन क्षमता और नौसेना लगभग खत्म कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सेना अब अमेरिका के कंट्रोल में है और उसके हथियार बनाने वाले ठिकानों को भी तबाह कर दिया गया है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं। उनका मानना है कि इतनी जल्दी किसी देश की पूरी सैन्य ताकत खत्म होना संभव नहीं होता। ऐसे में यह बयान एक रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश भी हो सकता है।

Related Articles

Related image1
US-Iran War Live Updates: ट्रंप का संबोधन शुरू, क्या युद्धविराम की घोषणा करेंगे?
Related image2
Now Playing
30 मार्च सुबह की बड़ी खबरें: Iran Israel US War के बीच Donald Trump ने फिर दिया अल्टीमेटम
36
Image Credit : X

1. क्या सच में खत्म हो गई ईरान की मिसाइल और ड्रोन ताकत?

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता लगभग खत्म कर दी गई है। उनके अनुसार, अमेरिका ने ईरान के हथियार बनाने वाले ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

2. ईरान की नौसेना खत्म: हकीकत या रणनीतिक दावा?

उन्होंने कहा कि ईरान की नेवी अब लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर पाए हैं।

3. “सेना हमारे कंट्रोल में”-क्या वाकई इतना आसान है?

ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत अब अमेरिका के नियंत्रण में है। यह बयान काफी बड़ा है और इस पर दुनिया भर में बहस शुरू हो गई है।

WE’RE GOING TO BRING THEM BACK TO THE STONE AGES — Trump on Iran

‘REGIME CHANGE HAS HAPPENED’

2 to 3 weeks more? https://t.co/K0YVcpdrZppic.twitter.com/A6dP4QGhbe

— RT (@RT_com) April 2, 2026

46
Image Credit : X

4. क्या ईरान में सच में सत्ता परिवर्तन हो गया है?

ट्रंप का दावा है कि ईरान में लीडरशिप बदल चुकी है और नई सरकार पहले से कम कट्टर है। लेकिन ईरान की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

5. 45 हजार लोगों की मौत-कितना सच, कितना विवाद?

ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने अपने ही 45,000 नागरिकों को मार दिया। हालांकि इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।

6. क्या अमेरिका सच में 2-3 हफ्तों में बड़ा हमला करेगा?

सबसे बड़ी चेतावनी यही है-ट्रंप ने कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो अगले 2-3 हफ्तों में और बड़े हमले किए जाएंगे।

IRAN’S NAVY IS GONE — THEIR AIR FORCE IN RUINS — THEIR LEADERS… NOW DEAD — Trump https://t.co/yu79IBRhMrpic.twitter.com/SEKia3CWVt

— RT (@RT_com) April 2, 2026

56
Image Credit : X

7. “स्टोन एज में भेज देंगे”-कितना गंभीर है यह बयान?

ट्रंप ने साफ कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान को “पाषाण युग” में पहुंचा देगा। यह बयान बेहद आक्रामक और खतरनाक संकेत देता है।

8. क्या ईरान को परमाणु ताकत बनने से रोका जा चुका है?

ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।  

9. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका पीछे क्यों हट रहा है?

ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखना अब अन्य देशों की जिम्मेदारी है, क्योंकि अमेरिका को वहां से तेल की जरूरत नहीं है।

10. क्या मिडिल ईस्ट में और बड़ा युद्ध होने वाला है?

ट्रंप ने सऊदी अरब, बहरीन और इजराइल को समर्थन देने की बात कही। इससे संकेत मिलता है कि यह संघर्ष अभी और बढ़ सकता है।

66
Image Credit : X

क्या ईरान को परमाणु ताकत बनने से रोकना ही असली मकसद है?

ट्रंप ने दोहराया कि वह किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। उनका मानना है कि अगर ऐसा हुआ, तो यह पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पहले ही इस पर सख्ती की जाती, तो आज हालात इतने खराब नहीं होते। ट्रंप के इस भाषण ने जितने जवाब दिए हैं, उससे ज्यादा सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जीत का दावा किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ बड़े हमलों की तैयारी की बात हो रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
इज़राइल (Israel)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
US-Iran War Live Updates: ट्रंप का संबोधन शुरू, क्या युद्धविराम की घोषणा करेंगे?
Recommended image2
UP महाराजगंज में हाथ थामे ट्रेन के आगे कूदा युवा कपल, शादी विरोध की कहानी सुन भर आईं आंखें
Recommended image3
Now Playing
1 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: 'Baby Guns...' Donald Trump ने उड़ाया Iran का मजाक
Recommended image4
Lucknow Weather Today: उत्तर प्रदेश में आग उगल रहा मौसम! 2 अप्रैल को तपेंगे नोएडा-लखनऊ समेत ये शहर
Recommended image5
Today Weather in Delhi: आज 36°C गर्मी, कल से बारिश-तूफान! IMD Forecast ने बढ़ाई टेंशन
Related Stories
Recommended image1
US-Iran War Live Updates: ट्रंप का संबोधन शुरू, क्या युद्धविराम की घोषणा करेंगे?
Recommended image2
Now Playing
30 मार्च सुबह की बड़ी खबरें: Iran Israel US War के बीच Donald Trump ने फिर दिया अल्टीमेटम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved