- Home
- News
- ‘खामोश किया गया, हारा नहीं’-राघव चड्ढा के वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस, AAP में क्या चल रहा अंदरूनी खेल?
‘खामोश किया गया, हारा नहीं’-राघव चड्ढा के वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस, AAP में क्या चल रहा अंदरूनी खेल?
AAP में बड़ा सियासी ट्विस्ट! राज्यसभा में बोलने से रोके जाने के बाद राघव चड्ढा का वीडियो संदेश ‘खामोश किया गया, हारा नहीं’ ने सियासी हलचल बढ़ा दी। क्या पार्टी में अंदरूनी विवाद गहरा गया है? उनकी चुप्पी और कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Raghav Chadha Video: दिल्ली की राजनीति में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा और चर्चित नेता राघव चड्ढा ( Raghav Chadha) ने एक ऐसा वीडियो संदेश जारी किया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके वीडियो का टाइटल था-“खामोश किया गया, हारा नहीं”-और इसी एक लाइन ने पूरे राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।
AAP ने क्यों रोका बोलने से? क्या पार्टी के अंदर चल रही है अंदरूनी खींचतान?
खबरों के मुताबिक, AAP ने राज्यसभा सचिवालय से कहा कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने का मौका न दिया जाए। इतना ही नहीं, उन्हें पार्टी के उप-नेता पद से भी हटा दिया गया। यह फैसला अचानक आया, जिससे हर कोई हैरान है। सूत्रों का कहना है कि यह कदम उन्हें “खामोश” करने के लिए उठाया गया।
Silenced, not defeated
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ
'आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
वीडियो में चड्ढा ने क्या कहा? क्या यह खुला विद्रोह है?
अपने वीडियो में चड्ढा ने सीधे-सीधे सवाल पूछे- “क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है? क्या मैंने कुछ गलत किया है?” उन्होंने यह भी कहा कि जब भी उन्हें संसद में बोलने का मौका मिलता है, वे आम लोगों की समस्याएं उठाते हैं-चाहे वह महंगाई हो, ट्रैफिक जाम हो या गिग वर्कर्स के अधिकार। उनका यह बयान कहीं न कहीं यह संकेत देता है कि वे खुद को गलत तरीके से साइडलाइन किए जाने का शिकार मान रहे हैं।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 2, 2026
केजरीवाल और सिसोदिया पर चुप्पी-क्या यही बनी वजह?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चड्ढा की हाल की चुप्पी-खासतौर पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में मिली क्लीन चिट पर-पार्टी को पसंद नहीं आई। सूत्र बताते हैं कि पार्टी की अहम बैठकों से भी उनकी दूरी बढ़ती जा रही थी। ऐसे में यह कार्रवाई कहीं न कहीं उसी असंतोष का परिणाम मानी जा रही है।
AAP में राघव चड्ढा का भविष्य क्या खतरे में है?
राघव चड्ढा को कभी AAP के सबसे भरोसेमंद और करीबी नेताओं में गिना जाता था। लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं। उनके पद से हटने और बोलने पर रोक के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या उनका पार्टी में भविष्य सुरक्षित है? हालांकि, AAP ने अब तक आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, जिससे रहस्य और गहरा हो गया है।
क्या आगे और बड़ा सियासी ट्विस्ट आ सकता है?
चड्ढा का वीडियो सिर्फ एक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि एक संकेत भी माना जा रहा है। खास बात यह है कि उनके वीडियो में AAP या अरविंद केजरीवाल का कोई जिक्र नहीं था। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वे पार्टी लाइन से अलग कोई संदेश देना चाह रहे हैं। कुछ जानकार मानते हैं कि यह कदम पार्टी की आंतरिक रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जबकि कुछ इसे पावर स्ट्रगल का संकेत मान रहे हैं। चड्ढा जैसे वरिष्ठ और भरोसेमंद नेता को अचानक साइडलाइन करना कई अटकलों को जन्म दे रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

