MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • गाजियाबाद सुसाइड केस: 3 बहनों के मौत की वजह 2015 का वो खौफनाक 'राज' तो नहीं?

गाजियाबाद सुसाइड केस: 3 बहनों के मौत की वजह 2015 का वो खौफनाक 'राज' तो नहीं?

Ghaziabad Three Sisters Suicide Case: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या के बाद एक पुराना राज फिर उभरा है। क्या पिता की 2015 की लिव-इन पार्टनर की आत्महत्या और बेटियों की मौत के बीच कोई कनेक्शन है? पुलिस टाइमलाइन जोड़ रही है। 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 08 2026, 10:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Ghaziabad Triple Suicide Mystery: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। नौवीं मंज़िल से कूदकर जान देने वाली निशिका, प्राची और पाखी की कहानी जितनी दिल दहला देने वाली है, उतनी ही रहस्यमयी भी। अब इस केस में एक ऐसा पुराना मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की जांच को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है—साल 2015 में पिता चेतन कुमार की लिव-इन पार्टनर की आत्महत्या।

27
Image Credit : X

2015 का मामला फिर क्यों चर्चा में आया?

पुलिस के मुताबिक, चेतन कुमार की लिव-इन पार्टनर की 2015 में साहिबाबाद इलाके में एक फ्लैट की छत से गिरने के बाद मौत हो गई थी। उस वक्त इस केस को आत्महत्या मानकर बंद कर दिया गया था। अब जब तीन नाबालिग बहनों ने भी आत्महत्या की है, तो पुलिस उस पुराने केस को बैकग्राउंड के तौर पर फिर से देख रही है। डीसीपी ट्रांस-हिंडन निमिश पाटिल साफ कहते हैं कि फिलहाल 2015 के केस और बहनों की मौत के बीच कोई सीधा सबूत नहीं है, लेकिन परिवार की पूरी टाइमलाइन को समझना ज़रूरी है।

Related Articles

Related image1
Ghaziabad Suicide Mystery: 3 बहनों के सुसाइड की सबसे बड़ी वजह यूट्यूब तो नहीं?
Related image2
Ghaziabad Suicide Mystery: पिता की 3 शादियां, 2 करोड़ कर्ज या कोरियन गेम-क्या है असली वजह?
37
Image Credit : X

तीन पत्नियां, 4 बेटियां और एक जटिल परिवार

जांच में सामने आया है कि चेतन कुमार की मौजूदा तीन पत्नियां हैं-सुजाता, हीना और टीना-और तीनों सगी बहनें हैं। सुजाता की बेटी निशिका थी, जबकि हीना की बेटियां प्राची और पाखी थीं। इनके अलावा टीना के भी एक बेटी है और सुजाता के एक बेटा है। चर्चा ये भी है कि चेतन ने एक मुस्लिम महिला से भी शादी की थी। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस जटिल पारिवारिक ढांचे का बच्चों की मानसिक स्थिति पर कोई असर पड़ा?

47
Image Credit : X

सुसाइड नोट में पिता ही क्यों?

पुलिस को लड़कियों के कमरे से एक सुसाइड नोट और नौ पन्नों की एक पॉकेट डायरी मिली है। चौंकाने वाली बात यह है कि सुसाइड नोट में तीनों बहनों ने सिर्फ अपने पिता को संबोधित किया है, मां का कहीं ज़िक्र नहीं है। इससे यह सवाल उठता है कि बच्चों का भावनात्मक जुड़ाव किसके साथ ज़्यादा था और वे अंदर ही अंदर किस दबाव से गुजर रही थीं?

57
Image Credit : X

मोबाइल फोन बना तनाव की वजह?

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पिता ने बेटियों के मोबाइल फोन छीन लिए थे। वजह बताई जा रही है-कोरियन ऐप्स, ऑनलाइन गेम्स और विदेशी दोस्तों से बातचीत। बाद में ये फोन बेच दिए गए। घटना वाली रात लड़कियों ने मां का फोन इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन वे अपने पसंदीदा ऐप्स तक नहीं पहुंच पाईं। क्या डिजिटल दुनिया से अचानक कट जाना उनकी बेचैनी को और बढ़ा गया?

67
Image Credit : X

महिला आयोग ने क्या सवाल उठाए?

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह ने परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि शुरुआती जांच में ज़्यादा पढ़ाई का दबाव और माता-पिता की लापरवाही सामने आई है। आयोग ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

77
Image Credit : X

अभी इस प्रकरण में क्या कर रही गाजियाबाद पुलिस?

फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। साइबर टीम IMEI नंबर के जरिए बेचे गए फोन की ट्रैकिंग कर रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतज़ार है। असली सच इन रिपोर्ट्स के आने के बाद ही सामने आएगा। यह सिर्फ हालात का दबाव था, या बंद दरवाजों के पीछे कुछ ऐसा चल रहा था, जो अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है?

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गुजरात में 12वीं के छात्र ने महिला टीचर को मारा जोर का थप्पड़, पूरा क्लास सन्न-WATCH VIDEO
Recommended image2
हनीमून से पहले सलाखों के पीछे पहुंच गया दूल्हा, दुल्हन के सामने हो गया गजब का कांड!
Recommended image3
OCI से UPI तक: PM मोदी ने मलेशिया में खेला कौन-कौन सा मास्टरस्ट्रोक? जानें इसके फायदे
Recommended image4
1 साल की उम्र में लखपति बना यूपी का शिवाय, गिफ्ट में मिली जमीन-सोना और लाखों कैश
Related Stories
Recommended image1
Ghaziabad Suicide Mystery: 3 बहनों के सुसाइड की सबसे बड़ी वजह यूट्यूब तो नहीं?
Recommended image2
Ghaziabad Suicide Mystery: पिता की 3 शादियां, 2 करोड़ कर्ज या कोरियन गेम-क्या है असली वजह?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved