MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Ghaziabad Suicide Mystery: पिता की 3 शादियां, 2 करोड़ कर्ज या कोरियन गेम-क्या है असली वजह?

Ghaziabad Suicide Mystery: पिता की 3 शादियां, 2 करोड़ कर्ज या कोरियन गेम-क्या है असली वजह?

Ghaziabad Mystery Case: गाजियाबाद में 3 नाबालिग बहनों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोरियन गेम की लत, बदली पहचान, पिता की 3 बीवियां, ₹2 करोड़ कर्ज़ और शादी की धमकी-क्या ये सब मिलकर उस खौफनाक फैसले की वजह बने? डायरी में छुपे राज अब भी डराते हैं। 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 05 2026, 11:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : ChatGPT

Ghaziabad Sisters Suicide Mystery: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सवाल सिर्फ आत्महत्या का नहीं है, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग लत, डिजिटल पहचान, पारिवारिक दबाव और आर्थिक संकट के उस खतरनाक मेल का है, जो धीरे-धीरे मासूम दिमागों को तोड़ देता है। क्या एक कोरियन गेम, पिता का तीन सगी बहनों के साथ शादी करके एक ही घर में रहना, 2 करोड़ का कर्ज़ और घर का तनाव मिलकर इतनी बड़ी त्रासदी की वजह बने?

27
Image Credit : X

तीन बहनों की मौत का मामला क्या है?

पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में रहने वाली तीन बहनें-जिनकी उम्र 16, 14 और 12 साल थी-ने बुधवार तड़के अपने नौवीं मंज़िल के फ्लैट से छलांग लगा दी। दो बहनें एक-दूसरे का हाथ पकड़कर कूदीं, जबकि तीसरी ने अलग खिड़की से छलांग लगाई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Related image1
Ghaziabad Mystery: ‘देवू’ के मना करने से क्यों टूट गईं तीनों बहनें? डायरी में लिखा ‘सॉरी पापा...‘
Related image2
‘Read Now, सॉरी पापा…’ सुसाइड नोट ने खोले गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत के राज
37
Image Credit : X

क्या सच में कोरियन गेम बना मौत की वजह?

जांच में सामने आया है कि बहनें एक कोरियन टास्क-बेस्ड इंटरैक्टिव ‘लव गेम’ की आदी थीं। यह गेम सिर्फ खेलने तक सीमित नहीं था, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव, पहचान बदलने और ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर आधारित था। लॉकडाउन के दौरान यह लत और गहरी हो गई। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को भारतीय नहीं, बल्कि कोरियन मानना शुरू कर दिया।  

47
Image Credit : ChatGPT

 सोशल मीडिया और ‘कोरियन पहचान’ का असर कितना गहरा था?

पुलिस के अनुसार, बहनों ने सोशल मीडिया पर कोरियन नामों-मारिया, एलिज़ा और सिंडी-से अकाउंट बनाए थे, जिन पर अच्छी-खासी फॉलोइंग थी। उनके मोबाइल फोन की लॉक-स्क्रीन पर भी कोरियन नाम और तस्वीरें थीं। यह वर्चुअल पहचान उनकी असली ज़िंदगी पर हावी हो चुकी थी।

57
Image Credit : X

पिता का कर्ज़ और घर का तनाव कैसे बढ़ा?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिता चेतन कुमार ने अपनी पहली पत्नी की ही दो और सगी बहनों से शादी करने का दावा कर रहा है। उसकी कथित तीनों पत्नियों से चार बेटी और एक बेटा है। उस पर करीब 2 करोड़ रुपये का कर्ज़ था। आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें मोबाइल फोन बेचकर बिजली मीटर का रिचार्ज कराना पड़ा। जब उन्हें बेटियों के सोशल मीडिया अकाउंट और गेमिंग लत का पता चला, तो उन्होंने अकाउंट डिलीट कर दिए और फोन ज़ब्त कर लिए।

67
Image Credit : X

क्या शादी की धमकी निर्णायक मोड़ बनी?

सूत्रों के मुताबिक, गुस्से और तनाव में पिता ने बेटियों की शादी कराने की बात कही। इस पर बहनों ने कथित तौर पर कहा कि वे शादी नहीं कर सकतीं क्योंकि वे खुद को कोरियन मानती हैं। यहीं से मानसिक दबाव और बढ़ गया। 

डायरी में क्या लिखा था?

घटना के बाद एक डायरी बरामद हुई, जिसमें लिखा था-“इस डायरी में लिखी हर बात पढ़ो, सब यहीं है। सॉरी पापा, मुझे सच में बहुत अफ़सोस है।” यह संदेश उनके भीतर चल रहे भावनात्मक संघर्ष की झलक देता है।

77
Image Credit : X

क्या यह ब्लू व्हेल जैसी चेतावनी है?

अधिकारी इस मामले की तुलना ब्लू व्हेल चैलेंज से कर रहे हैं, क्योंकि दोनों में साइकोलॉजिकल मैनिपुलेशन और ऑनलाइन निर्भरता की भूमिका दिखती है। DGP राजीव कृष्णा ने साइबर जागरूकता और पैरेंटल निगरानी की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है। यह मामला साफ दिखाता है कि ऑनलाइन कंटेंट, गेमिंग लत और पारिवारिक संवाद की कमी मिलकर कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि हर माता-पिता और समाज के लिए चेतावनी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चाइनीज़ मांझे पर योगी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, अब मौत हुई तो सीधे हत्या का मुकदमा
Recommended image2
Ghaziabad Suicide Case : 5 सवालों में 3 बहनों की मौत का सच, सुसाइड या कुछ और राज?
Recommended image3
Philippines Fire: बोंगाओ शहर में भीषण आग 1,000 से ज़्यादा घर जले, देखें भयावह तस्वीरें
Recommended image4
उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Recommended image5
Chipko Movement: 7 लाख सेब के पेड़ बचाने के लिए चिपको आंदोलन, झुकी सरकार-3 रेलवे प्रोजेक्ट कैंसल
Related Stories
Recommended image1
Ghaziabad Mystery: ‘देवू’ के मना करने से क्यों टूट गईं तीनों बहनें? डायरी में लिखा ‘सॉरी पापा...‘
Recommended image2
‘Read Now, सॉरी पापा…’ सुसाइड नोट ने खोले गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत के राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved