MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • OCI से UPI तक: PM मोदी ने मलेशिया में खेला कौन-कौन सा मास्टरस्ट्रोक? जानें इसके फायदे

OCI से UPI तक: PM मोदी ने मलेशिया में खेला कौन-कौन सा मास्टरस्ट्रोक? जानें इसके फायदे

India Malaysia Relations: क्या मलेशिया में इंडियन कॉन्सुलेट खुलना सिर्फ एक घोषणा है या भारत की बड़ी कूटनीतिक चाल? PM मोदी के ऐलान, OCI कार्ड छठी पीढ़ी तक, UPI एंट्री और IMPACT पार्टनरशिप ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं-आखिर भारत क्या बड़ा गेम खेल रहा है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Feb 08 2026, 07:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : X

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया दौरा सिर्फ एक विदेशी यात्रा नहीं, बल्कि भारत-मलेशिया रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ने वाला कदम माना जा रहा है। कुआलालंपुर में इंडियन कम्युनिटी को संबोधित करते हुए PM मोदी ने मलेशिया में इंडियन कॉन्सुलेट खोलने का बड़ा ऐलान किया। क्या यह फैसला दोनों देशों को पहले से ज्यादा करीब लाएगा?

28
Image Credit : X

मलेशिया में इंडियन कॉन्सुलेट क्यों है इतना अहम?

PM मोदी ने कहा कि इंडियन कॉन्सुलेट खुलने से मलेशिया में रह रहे भारतीयों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। वीज़ा, पासपोर्ट, OCI कार्ड और अन्य कांसुलर सेवाएं अब आसान होंगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इससे भारत की पहुंच भारतीय डायस्पोरा तक और मजबूत होगी और दोनों देशों के बीच सहयोग को नई रफ्तार मिलेगी।

Related Articles

Related image1
Now Playing
जब Malaysia के PM ने हाथ जोड़कर PM Modi को ASEAN Summit को संबोधित करने के लिए Invite किया
Related image2
Now Playing
Modi in Malaysia: PM Modi का अंग्रेजी में धमाकेदार भाषण, लगातार बजती रहीं तालियां
38
Image Credit : X

OCI कार्ड छठी पीढ़ी तक: क्या बदलेगा डायस्पोरा का भविष्य?

प्रधानमंत्री मोदी ने OCI कार्ड की पात्रता छठी पीढ़ी तक बढ़ाने की बात दोहराई। इससे भारतीय मूल के लाखों मलेशियाई नागरिकों में उत्साह है। यह कदम भारत को वैश्विक स्तर पर अपनी सॉफ्ट पावर मजबूत करने में मदद करेगा।

#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: PM Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building.

(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/IklxzNU0u5

— ANI (@ANI) February 8, 2026

48
Image Credit : X

‘सेलामत दातांग मोदीजी’: सांस्कृतिक संदेश या कूटनीतिक संकेत?

कुआलालंपुर में हुए भव्य स्वागत समारोह में 800 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई। PM मोदी ने इसे भारत-मलेशिया के दिलों को जोड़ने वाला पल बताया।

Glimpses from the ceremonial welcome at Perdana Putra in Putrajaya.

India and Malaysia continue to deepen a partnership rooted in trust, friendship and shared aspirations.@anwaribrahimpic.twitter.com/cgnxdmLQ0w

— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2026

58
Image Credit : X

IMPACT पार्टनरशिप: नाम नहीं, रणनीति?

PM मोदी ने भारत-मलेशिया संबंधों को IMPACT (India-Malaysia Partnership for Advancing Collective Transformation) नाम दिया। यह संकेत है कि रिश्ता अब केवल व्यापार या राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, शिक्षा, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल विकास तक फैल रहा है।

Reaffirming the enduring bonds that connect India and Malaysia!

PM @narendramodi was accorded a ceremonial welcome at Perdana Putra on his Official Visit to Malaysia. 

India shares close bonds with Malaysia anchored in civilizational, historical and people-to-people ties.… pic.twitter.com/deshLge9tl

— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) February 8, 2026

68
Image Credit : X

UPI मलेशिया में: क्या बदलेगा टूरिज्म और कारोबार?

PM मोदी ने बताया कि जल्द ही मलेशिया में UPI आधारित डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू होगी। इससे भारत-मलेशिया टूरिज्म, छात्रों और बिजनेस यात्रियों को बड़ा फायदा मिल सकता है।  यह डिजिटल डिप्लोमेसी का नया मॉडल बनेगा।

78
Image Credit : X

तिरुवल्लुवर सेंटर और तमिल विरासत का संदेश

यूनिवर्सिटी मलाया में तिरुवल्लुवर सेंटर और स्कॉलरशिप की घोषणा कर PM मोदी ने सांस्कृतिक और शैक्षणिक रिश्तों को और गहरा किया। उन्होंने कहा कि तमिल संस्कृति वैश्विक है और मलेशिया में सदियों पुरानी तमिल डायस्पोरा इसकी जीवंत मिसाल है।

88
Image Credit : X

क्या यह यात्रा इतिहास बनाएगी?

इंडियन कॉन्सुलेट, OCI विस्तार, UPI, सांस्कृतिक जुड़ाव और IMPACT पार्टनरशिप—PM मोदी की यह यात्रा साफ संकेत देती है कि भारत-मलेशिया रिश्ते अब नए स्तर पर पहुंच चुके हैं। आने वाले वर्षों में इसका असर पूरे ASEAN क्षेत्र में दिखेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
1 साल की उम्र में लखपति बना यूपी का शिवाय, गिफ्ट में मिली जमीन-सोना और लाखों कैश
Recommended image2
रूस, अमेरिका या वेनेजुएला? एनर्जी सिक्योरिटी पर भारत ने स्पष्ट किया अपना रुख
Recommended image3
UP Weather Update: सुबह धुंध, दिन में धूप और हल्की गर्मी, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
जब Malaysia के PM ने हाथ जोड़कर PM Modi को ASEAN Summit को संबोधित करने के लिए Invite किया
Recommended image2
Now Playing
Modi in Malaysia: PM Modi का अंग्रेजी में धमाकेदार भाषण, लगातार बजती रहीं तालियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved