Ghaziabad Suicide Mystery: 3 बहनों के सुसाइड की सबसे बड़ी वजह यूट्यूब तो नहीं?
Ghaziabad Triple Suicide Mystery: क्या पिता की तीन शादियां, साली का घर आना-जाना और यूट्यूब चैनल डिलीट करना किशोरियों की मौत का कारण बना? निशिका, प्राची और पाखी के दुखद अंत की पूरी कहानी! जो आपके होश उड़ा देगी।

गाजियाबाद: एक सन्नाटा, एक डरावना सच और तीन नन्हीं जानें… निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने कथित तौर पर 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या परिवार की लगातार कलह, डिजिटल दबाव और पिता चेतन कुमार की तीन शादियों के कारण मानसिक तनाव ने इस दुखद घटना को जन्म दिया।
पिता की तीन शादियां और साली का भी घर आना-जाना
चेतन कुमार ने 17 साल पहले अपनी पहली पत्नी सुजाता से शादी की थी। उसके बच्चे नहीं हो रहे थे। सुजाता कुल नौ बहने हैं। इसके बाद, उनकी पहली पत्नी की बहन हीना से शादी कर ली गई, और दोनों से तीन बेटियां हुईं- निशिका, प्राची और पाखी। कुछ साल बाद, चेतन ने एक मुस्लिम महिला से तीसरी शादी की। इसके साथ ही, दूसरी साली का घर आना-जाना शुरू हो गया। यह मिश्रित परिवार, जहां तीन पत्नियां और कई बच्चे रहते थे, पड़ोसियों के अनुसार, हमेशा कलह और झगड़ों से भरा रहता था।
क्या डिजिटल दबाव ने किशोरियों को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना से लगभग दस दिन पहले, पिता चेतन कुमार ने तीनों बहनों के सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब चैनल डिलीट कर दिए थे, जिसमें करीब 2,000 फॉलोअर्स थे। ये चैनल उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि पहचान और दोस्तों से जुड़ने का माध्यम था। चैनल और फोन का अचानक हटना, डिजिटल दबाव और परिवार के तनाव ने मानसिक स्थिति को और भयानक बना दिया।
आर्थिक तनाव और पारिवारिक कलह बनी वजह?
रिपोर्ट्स के अनुसार, चेतन कुमार स्टॉक मार्केट में भारी नुकसान के कारण आर्थिक तनाव में थे। घर में रोजाना झगड़े होते थे और परिवार का माहौल किशोरियों के लिए असुरक्षित बन गया था। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार सोशल मेलजोल में बिल्कुल नहीं था और बच्चों के स्कूल और पढ़ाई की देखभाल सही तरीके से नहीं हो रही थी।
मृतक बच्चियों की अंतिम कहानी
निशिका, प्राची और पाखी ने आठ पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता पर कोरियन संस्कृति से दूर रखने और अपनी इच्छाओं का दमन करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोरियन नाम- मारिया, एलिज़ा और सिंडी-अपनाए थे और वहां उनके कई फॉलोअर्स थे।
पड़ोसियों ने क्या बताया?
4 फरवरी की रात करीब 2 बजे तीनों बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मौके पर उनकी मां बच्चों के ऊपर कपड़े डालती रही और गालियां देती रही। पिता लगभग स्थिर खड़ा था, बेचैन या परेशान नहीं दिखा। क्या यह पूरी घटना केवल एक दुखद हादसा थी या लंबे समय की मानसिक पीड़ा और दबाव का परिणाम?
पुलिस किन बिंदुओं पर कर रही जांच?
फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि क्या पिता की तीन शादियों, साली का घर आना-जाना, पारिवारिक कलह, आर्थिक तनाव और डिजिटल दबाव ने किशोरियों को इस कदम के लिए प्रेरित किया। मृतक बच्चियों के मोबाइल और फॉरेंसिक जांच के नतीजे इस सस्पेंस को उजागर करेंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

