
PM Modi का फाइल में नाम आ गया, इसलिए हुई Indo–US Deal, कांग्रेस प्रवक्ता का बयान
दिल्ली में Indo-US Joint Statement को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ट्रेड डील और संयुक्त बयान के असली फायदे-नुकसान देश के सामने स्पष्ट करने चाहिए।दूसरी ओर सरकार का दावा है कि भारत-अमेरिका के बीच यह समझौता व्यापार, निवेश और निर्यात के नए अवसर खोलेगा। इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है और इसे लेकर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने नजर आ रहे हैं।