बंगाल में पहली बार खिला कमल, 7 कारण जिन्होंने पलट दिया पूरा खेल । West Bengal ELection Result

Share this Video

पश्चिम बंगाल में करीब 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन की तस्वीर इसलिए बनी क्योंकि कई फैक्टर एक साथ भाजपा के पक्ष में गए। लंबे समय से चली आ रही सत्ता विरोधी लहर ने लोगों में बदलाव की चाह पैदा की, वहीं मतदाता सूची से संदिग्ध नाम हटने और भारी मतदान ने समीकरण बदल दिए। खासकर युवा वोटरों ने इस बार निर्णायक भूमिका निभाई और बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान किया। केंद्रीय बलों की तैनाती के कारण अपेक्षाकृत हिंसा मुक्त माहौल में लोगों ने खुलकर वोट डाला। भाजपा ने 2021 की अपनी गलतियों से सीख लेते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत रणनीति बनाई, जबकि Amit Shah की लगातार सक्रियता और हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर ने संगठन को मजबूती दी। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी भी सत्ता परिवर्तन का एक बड़ा कारण बनी, जिसने चुनावी परिणाम को निर्णायक रूप से प्रभावित किया।

Related Video