Year Ender 2024: मोदी की हैट्रिक से केजरीवाल-सोरेन के जेल तक, 12 माह ऐसे रहे खास

साल 2024 के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुई जो कभी भी भुलाई नहीं जा सकती हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा जैसे ऐतिहासिक कार्य भी 2024 में ही विधि-विधान से संपन्न हुए। इस साल में दलबदल का दौर भी अपने चरम पर रहा।

| Published : Dec 25 2024, 10:55 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

साल 2024 गुजरने वाला है। हालांकि 2024 में कई ऐसी घटनाएं हुई जिसके चलते यह साल हमेशा लोगों की यादों में रहेगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से लेकर पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण तक कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं इस साल में हुई जिनको लोग कभी भी भूल नहीं पाएंगे। वहीं इसी साल में किसी राज्य के सीएम के जेल जाने जैसी घटना भी दिल्ली से सामने आई। 2024 में ही अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया। सीएम रहते हुए उनकी यह गिरफ्तारी हुई और जेल में रहने के बावजूद वह अपने पद पर बने रहे। हालांकि बाद में उन्होंने इस्तीफा दिया। सियासी दलबदल और गठबंधन में टूट जैसी भी कई घटनाएं इस साल में देखने को मिलीं। 
 

Related Video