)
Tesla ने मुंबई से भारत में रखा पहला कदम | CM फडणवीस का बड़ा बयान
दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने आखिरकार भारत में आधिकारिक एंट्री कर ली है। मुंबई के BKC स्थित मेकर मैक्सिटी मॉल में कंपनी ने अपना पहला शोरूम खोला। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। फडणवीस ने कहा कि अब टेस्ला का पूरा इको-सिस्टम – शोरूम, डिलीवरी नेटवर्क, सर्विसिंग – महाराष्ट्र से शुरू होकर देशभर में फैलेगा। EV के क्षेत्र में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य बन चुका है।