Sindoor से Balakot तक..5 ऑपरेशन बताते हैं नया भारत क्या कर सकता है
5 Major Indian Military Operations : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने एक बार फिर बता दिया कि ये नया भारत है। अब हमला होगा तो जवाब सीधा और सटीक मिलेगा। पिछले कुछ सालों में भारत ने ऐसे 5 ऑपरेशन किए हैं, जिन्होंने बताया कि भारत क्या कर सकता है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
1. Operation Sindoor (2025)
ऑपरेशन सिंदूर दुश्मन की जड़ पर सीधा प्रहार है। पाकिस्तान और PoK में जैश और लश्कर के 9 ठिकानों को भारतीय सेना ने एक साथ उड़ा दिया है। इंडियन एयरफोर्स ने आधी रात के बाद पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक की। इसमें 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों से 100 से ज्यादा आतंकी मार गिराए गए हैं। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम आतंकी अटैक के 15 दिन बाद हुई। ये ऑपरेशन उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की हत्या 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकियों ने की थी।
2. Balakot Air Strike (2019)
बालाकोट एयरस्ट्राइक पाकिस्तान पर करारा तमाचा था। पुलवामा अटैक के 12 दिन बाद भारत ने PAF (Pakistan Air Force) की नाक के नीचे बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप तबाह कर दिए। मिराज 2000 जेट्स ने तब साफ कर दिया था कि अब आंख उठाने की कीमत क्या होगी।
3. Surgical Strike (2016)
साल 2016 में भारत ने पहली बार पाकिस्तानी सीमा पार घुसकर वार किया था। उरी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने LoC पार कर आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया था। यह कोड नेम नहीं, बल्कि खुला ऐलान था कि अब हम चुप नहीं बैठेंगे।
4. Operation Vijay (1999)
ऑपरेशन विजय आज भी हर किसी की जेहन में है। जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बुरी तरह खदेड़ा था। 1999 में पाकिस्तान की सेना ने कारगिल की पहाड़ियों पर घुसपैठ की। भारत ने जवाब में ऑपरेशन विजय लॉन्च किया। लगभग दो महीने की लड़ाई के बाद भारत ने सभी कब्जाए गए इलाके वापस लिए। ये ऑपरेशन भारतीय सेना की वीरता और रणनीति की मिसाल बना।
5. Operation Meghdoot (1984)
दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन पर भारत ने पहले कदम रखे और कब्जा कर लिया था। ये ऑपरेशन भारत की रणनीति और हिम्मत का आइकन था, जो आज भी कायम है। ऑपरेशन मेघदूत भारतीय सेना सियाचिन ग्लेशियर पर कंट्रोल करने के लिए 13 अप्रैल 1984 को शुरू किया गया एक सैन्य अभियान था। यह दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र पर पहला हमला था, जिसमें भारतीय सेना ने ग्लेशियर की चोटियों पर कब्जा कर लिया था और पाकिस्तानियों को बता दिया था हमारी ताकत क्या है।