Watch Video: 5 राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इस बार यह बढ़ोत्तरी 21 रुपए प्रति सिलेंडर की हुई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

| Updated : Dec 01 2023, 11:06 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

देश में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी देखी गई। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 21 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी हुई है। 1 दिसंबर 2023 से दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रुपए अदा करने होंगे। सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
 

Related Video