चंद्रयान-3 से जुड़ी एक और खुशखबरी आई सामने, इसरो ने फोटो जारी कर दी लेटेस्ट अपडेट

इसरो ने आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 से जुड़ी अपडेट साझा की। बताया गया कि रोवर प्रज्ञान अब लैंडर विक्रम से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर पहुंच गया है। इसको लेकर फोटो भी शेयर की गई।

| Updated : Sep 02 2023, 03:36 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी जानकारी इसरो ने साझा की है। शनिवार को ट्वीट कर बताया गया कि रोवर प्रज्ञान अब लैंडर विक्रम से लगभग 100 मीटर की दूरी तक पहुंच गया है। इसरो ने यह जानकारी आदित्य एल वन के सफल लॉन्च के बाद दी। इसी के साथ एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम के बीच की दूरी की दर्शाया गया है। साझा की गई तस्वीर में शिव शक्ति प्वाइंट यानी कि विक्रम लैंडर के उतरने की जगह पर दर्शाया गया है। जबकि रोवर प्रज्ञान की मौजूदा लोकेशन को दिखाया गया है। 

Related Video