केंद्र सरकार की नाकामियों को लेकर कांग्रेस मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। जिसमें कांग्रेस पार्टी विशाल रैली करेगी।
सीरिया में गृहयुद्ध के कारण आम जनता के बुरे हाल हैं।मदद का काम भी कुछ संस्थाएं कर रही हैं। खालसा एड का नाम उन्में से प्रमुख तौर पर लिया जाता है। एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें खालसा एड के एक वर्कर ने बच्ची को अपनी गोद में उठा रखा है। बच्ची उनकी दाढ़ी के साथ खेल रही है।
कांग्रेस का दावा है कि ऐसा मैसेज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी मिला है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 चुनावों से पहले विपक्षी नेताओं और कई लोगों की जासूसी की है।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी है। ऐसे में एक सर्वे में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, सर्वे के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले 40% से ज्यादा लोग दूसरे शहरों में जाना चाहते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी एस मिश्रा ने लोगों को घर के बाहर निकलते समय एहतियात बरतने और मास्क पहननें की बात कही है।
दिल्ली में विधानसभा सभा चुनाव साल 2020 की शुरूआत में होने की संभावना है। इस समय विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पास 66 और भाजपा के पास चार सदस्य हैं । कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
कांग्रेस पार्टी के युवा इकाई में संगठनात्मक चुनाव की व्यवस्था जारी रखने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरी झंडी दे दी है। हालांकि इसे जारी रखने के निर्णय पर कई कांग्रेसी दिग्गजों ने हामी नहीं भरी। सोनिया से मंजूरी मिलने के बाद भारतीय युवा कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक चुनाव की शुरुआत पंजाब से हो रही है।
सरकारी व कई धार्मिक संस्थाओं द्वारा चलाए जाने वाले बाल गृहों में आयोग को धर्म विशेष में आस्था रखने पर जोर देने का मामला मिला है। जिस पर संरक्षण आयोग ने राज्य सरकारों को पत्र लिखा है। आयोग ने कहा, बच्चों को देश के नागरिक के तौर पर उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी की हत्या के आरोपी को गांववालों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।
भयंकर प्रदूषण के कारण दिल्ली एनसीआर में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। जिसके कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं, खतरनाक स्मॉग के कारण करीब 32 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।