)
पूर्व CM विजय रूपाणी को अंतिम विदाई | राजकोट पहुंचेगा पार्थिव शरीर | पूरा गुजरात शोक में
गांधीनगर, गुजरात, 16 जून 2025, एएनआई: एयर इंडिया विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। दरअसल विजय रूपाणी 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में अन्य 241 यात्रियों के साथ यात्रा कर रहे थे, जब यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा अहमदाबाद में हुआ। हादसे में उनकी मृत्यु हो गई, जिससे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।