Cooking Tips: अगर आपकी सब्जी में ग्रेवी से ज्यादा तेल तैरता हुआ दिखे, तो घबराएं नहीं। कुछ आसान और सस्ते किचन हैक्स से आप कुछ ही मिनटों में ज्यादा तेल कम कर सकते हैं। ये तरीके न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बनाए रखते हैं बल्कि उसे हेल्दी भी बनाते हैं।

Kitchen Tips and Tricks: अक्सर, सब्जी पकाते समय मसालों और तेल का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे ग्रेवी के ऊपर तेल की मोटी परत तैरती रहती है। इससे न सिर्फ टेस्ट हैवी होता बल्कि यह अनहेल्दी भी होता है। अगर आपकी सब्जी में भी ज्यादा तेल लग रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और सस्ते घरेलू नुस्खे इस प्रॉब्लम को तुरंत ठीक कर सकते हैं। यहां आपको 4 स्पेशल टिप्स बताए जा रहे हैं तो आपके बेहद काम आ सकते हैं।

आइस क्यूब्स का जादू

अगर ग्रेवी पर बहुत ज्यादा तेल तैर रहा है, तो एक साफ स्टील के कटोरे में आइस क्यूब्स डालें और धीरे से ग्रेवी के ऊपर घुमाएं। ठंड की वजह से तेल जम जाएगा और कटोरे से चिपक जाएगा। फिर, कटोरा हटाएं और तेल हटा दें। जरूरत पड़ने पर इस प्रोसेस को दो या तीन बार दोहराया जा सकता है।

ब्रेड या रोटी से तेल सोखें

यह एक बहुत ही आसान और सस्ता तरीका है। ग्रेवी के ऊपर धीरे से एक सूखी ब्रेड स्लाइस या सादी रोटी रखें। यह कुछ ही सेकंड में ज्यादा तेल सोख लेगी। ध्यान रखें कि ब्रेड को ज्यादा देर तक न रखें, नहीं तो यह टूट सकती है। इसके बाद, इसे छान लें। इससे ग्रेवी का स्वाद बैलेंस हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- 5 Kashmiri Tea Recipe: कश्मीरी चाय के साथ लें सुबह की चुस्की, फ्रेश हो जाएगी मॉर्निंग

उबले आलू या आटे की लोई

उबले आलू को छोटे टुकड़ों में काटकर ग्रेवी में डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं। आलू ज्यादा तेल सोख लेता है। आप बाद में आलू निकाल सकते हैं या करी में मैश कर सकते हैं। इसी तरह, आटे की छोटी लोई डालने से भी ज्यादा तेल कम हो सकता है।

ग्रेवी को बैलेंस करें

अगर तेल ज्यादा है, तो आप थोड़ा गर्म पानी, टमाटर प्यूरी या दही डालकर ग्रेवी की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इससे तेल की मात्रा कम हो जाएगी और स्वाद बेहतर होगा। मसालों का बैलेंस दोबारा चेक करें और इसे थोड़ा उबलने दें। इससे करी का टेक्सचर भी स्मूद हो जाएगा।

एक्स्ट्रा टिप

अगर समय हो, तो करी को 15-20 मिनट तक ठंडा होने दें। ठंडा होने पर, तेल ऊपर एक साफ परत में जम जाता है। अब, आप चम्मच से तैरते हुए तेल को आसानी से हटा सकते हैं। यह तरीका खास तौर पर शाही पनीर, छोले या मटन जैसी ग्रेवी वाली सब्जियों में असरदार है।

ये भी पढ़ें- Perfect Veg Biryani: खिला दिखेगा एक-एक चावल, शेफ पंकज से जानें वेज बिरयानी के चावल से लेकर पकाने के सिंपल 6 टिप्स