Chicken Buying Tips: रुई सा मुलायम बनेगा चिकन, खरीदते समय न करें ये गलती
How To Buy Fresh Chicken: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है जब आप चिकन बनाते हैं, तो ये बहुत ज्यादा ड्राई और बेस्वाद लगता है। तो हो सकता है कि चिकन खरीदने में आपसे गलती हुई हो। आज हम आपको बताते हैं 5 ऐसे आसान टिप्स, जिससे आप फ्रेश चिकन खरीद सकते हैं...

फ्रेश चिकन की पहचान कैसे करें
चिकन खरीदते समय सबसे पहले उसकी फ्रेशनेस चेक करें। चिकन का रंग हल्का गुलाबी होता है, तो समझ जाए कि ये फ्रेश चिकन है। अगर चिकन का रंग ग्रे, हरा या बहुत ज्यादा सफेद दिखे, तो उसे बिल्कुल भी ना खरीदे क्योंकि वो बासा चिकन हो सकता है।
और पढ़ें- Chicken Marination Hacks: जूसी और सॉफ्ट बनेगा चिकन, कुकिंग से पहले ऐसे करें मेरिनेशन
हाथ लगाकर चेक करें चिकन
चिकन खरीदते समय हमेशा चिकन को हाथ लगाकर देख लें। अगर चिकन बहुत ज्यादा चिपचिपा लगे, तो वो बासा हो सकता है। फ्रेश चिकन हल्का नरम होता है, लेकिन चिपचिपा फील नहीं होता है।
स्मेल करके खरीदें चिकन
फ्रेश चिकन में हल्की सी मांस की गंध होती है। लेकिन अगर उसमें से बदबू या सड़ी हुई स्मेल आ रही है, तो समझ जाए कि चिकन खराब या पुराना है। बदबूदार चिकन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और खाने के स्वाद को भी पूरी तरह से बिगाड़ सकता है।
चिकन खरीदते समय कटिंग और सफाई पर ध्यान दें
चिकन हमेशा ऐसी जगह से खरीदे जहां पर साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है। कटिंग बोर्ड और चाकू साफ होना चाहिए। गंदगी में कटा चिकन जल्दी खराब हो जाता है और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ता है। चिकन कटवाते समय इसकी चर्बी को हटवा दें और हमेशा मीडियम साइज पीस में इसे कटवाएं।
फ्रोजन चिकन कैसे खरीदें
अगर आप फ्रोजन चिकन ले रहे हैं, तो पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखें। इसे हमेशा फ्रीजर में स्टोर करके रखे और जितने चिकन की जरूरत हो उतना ही चिकन निकाल कर डीप फ्रॉस्ट करें। बार-बार फ्रीज किया हुआ चिकन पकाने के बाद ड्राई लग सकता है।