Perfect Veg Biryani Ultimate Guide: वेज बिरयानी अक्सर पुलाव जैसी बन जाती है या ज्यादा गल जाती है। शेफ पंकज भदौरिया के ये सिंपल टिप्स अपनाकर आप खिला-खिला, परफेक्ट और खुशबूदार वेज बिरयानी आसानी से घर पर बना सकती हैं।

वेज बिरियानी बनाते समय कभी-कभी ये वेज पुलाव जैसे लगते हैं या ज्यादा गल जाते हैं, तो आपको सिर्फ पंकज भदौरिया के सिंपल टिप्स अपनाने चाहिए। परफेक्ट बिरयानी बनाने के लिए कुछ खास प्रिपरेशन करनी पड़ती है, जिससे कि बिरयानी का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं शेफ पंकज भदौरिया ने परफेक्ट बिरयानी बनाने के लिए किन सिंपल टिप्स के बारे में बताया है।

पुराने बासमसी चावल का करें चुनाव

शेफ पंकज कहती हैं कि अगर आपको स्वादिष्ट बिरयानी बनानी है, तो नए के बजाय पुराने बासमती चावल का इस्तेमाल करें। बासमती चावल को आप मुंह में डालें। अगर यह दांतों के बीच में चिपकता है, तो इसका मतलब है कि ये पुराना चावल है। पुराने चावल का इस्तेमाल कर वेज बिरयानी का स्वाद दोगुना बढ़ाएं। 

चावल को आधे घंटे के लिए भिगाएं

अगर आप चाहती हैं कि वेज विरयानी में चावल चिपचिपा न दिखे, तो आपको बासमती राइस धुलने के बाद उसे करीब 30 मिनट तक भिगोकर रख देना चाहिए। ऐसा करने से चावल पानी सोक कर लेता है और आसानी से जल्दी पक जाता है। साथ ही खिला खिला भी बनता है।

वेजिटेबल मैरिनेट के लिए थक्का दही

वेज बिरियानी के लिए सब्जियां बड़ी काटें क्योंकि इन्हें 2 बार पकाया जाता है। साथ ही सब्जियों को मैरिनेट करने के लिए रेगुलर दही के बजाय थक्का दही लें। ऐसा करने से सब्जियां सौगी नहीं होंगी और वेज बिरियानी का स्वाद बढ़ जाएगा। मसाले, भुना प्याज, नमक और मसाले मिलाकर सब्जियों को दही में आधे घंटे के लिए मैरिनेट करें।

50% वेजीटेबल करें कुक

आपको मैरिनेटेड वेजीटेबल् को तेल में खड़े गरम मसाले डालने के बाद केवल 50% ही कुक करना है। ऐसे में धीमी के बजाय तेज आंच का इस्तेमाल करें। 

और पढ़ें: चाय-सुट्टा का कॉम्बिनेशन: स्वाद में मजा, सेहत में सजा, जानिए क्यों ये आदत बन सकती है जानलेवा

चावल पकाने के दौरान मिलाए नींबू

भीगे हुए चावल को पकाने से पहले उबलते हुए पानी में आधा नींबू का रस, खड़े गरम मसाले, 1 चम्मच नमक मिलाकर डालें। नींबू डालने से चावल चिपकते नहीं हैं। चावल केवल 70% कुक करें।

बिरयानी दम की खास टेक्नीक

5 मिनट हाई हीट और 15 मिनट पर गरम तवे में धीमी आंच पर वेज बिरयानी को दम लगाएं। भगोने को आटे की लोई से सील कर दें। तैयार है स्वादिष्ट खिली-खिली बिरयानी।

View post on Instagram

और पढ़ें: 5 Kashmiri Tea Recipe: कश्मीरी चाय के साथ लें सुबह की चुस्की, फ्रेश हो जाएगी मॉर्निंग