Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • OTT पर देखें Manoj Bajpayee की 7 दिमाग फाडू वेब सीरीज-फिल्में, हर मिनट सस्पेंस-थ्रिलर से भरा

OTT पर देखें Manoj Bajpayee की 7 दिमाग फाडू वेब सीरीज-फिल्में, हर मिनट सस्पेंस-थ्रिलर से भरा

Manoj Bajpayee Birthday: एक्टिंग के पावर हाउस कहे जाने वाले मनोज बाजपेयी 56 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1969 में बेलवा में हुआ था। जन्मदिन पर आपको उनकी दिमाग फाडू फिल्में और वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं। 

Rakhee Jhawar | Published : Apr 23 2025, 10:00 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : instagram

फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक मनोज बाजपेयी 56 साल के हो गए हैं। 1969 में बेलवा में मनोज कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उनके जन्मदिन आप उनकी कुछ खास और दिमाग फाड़ू फिल्में और बेव सीरीज ओटीटी पर देख सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

28
Asianet Image
Image Credit : instagram

1. मनोज बाजपेयी की जबरदस्त वेब सीरीज द फैमिली मैन का पहला सीजन 2019 में आया था। सीजन 2 को 2021 में स्ट्रीम किया गया था। अब इसका तीसरा आने वाला है। इस धांसू स्पाई एक्शन थ्रिलर को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Related Articles

वो एक टाइटल जो Ajay Devgn के लिए रहा लकी, ताबड़तोड़ बनी 4 फिल्में, चारों HIT
वो एक टाइटल जो Ajay Devgn के लिए रहा लकी, ताबड़तोड़ बनी 4 फिल्में, चारों HIT
हिट गानों पर बने 8 TV Show के टाइटल, एक सीरियल चल रहा 16 साल से, आ चुके 4000+ एपिसोड
हिट गानों पर बने 8 TV Show के टाइटल, एक सीरियल चल रहा 16 साल से, आ चुके 4000+ एपिसोड
38
Asianet Image
Image Credit : instagram

2. 2020 में आई मनोज बाजपेयी की दिमाग घुमाने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म मिसेज सीरियल किलर आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें मनोज के साथ जैकलीन फर्नांडिस और मोहित रैना हैं।

48
Asianet Image
Image Credit : instagram

3.मनोज बाजपेयी की दिमाग हिला देने वाली क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म साइलेंस कैन यू हियर इट 2021 में आई थी। फिर इसका दूसरा पार्च 2024 में आया था। इसमें मनोज के साथ प्राची देसाई, अर्जुन माथुर लीड रोल में हैं। इसे जी5 पर देखा जा सकता है।

58
Asianet Image
Image Credit : instagram

4. मनोज बाजपेयी की धांसू क्राइम ड्रामा फिल्म Despatch 2024 में आई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इसमें मनोज के साथ शाहाना गोस्वामी लीड रोल में थी। इसे जी5 पर देखा जा सकता है।

68
Asianet Image
Image Credit : instagram

5. मनोज बाजपेयी की 2024 आई जबरदस्त ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर द किलर सूप सस्पेंस से भरी है। इसमें मनोज के साथ कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

78
Asianet Image
Image Credit : instagram

6. 2024 में मनोज बाजपेयी की भैया जी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें मनोज के साथ जोया हुसैन लीड रोल में है। इसे जी5 पर देखा जा सकता है।

88
Asianet Image
Image Credit : instagram

7. मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है 2023 में आई थी। ये एक कोर्टरूम ड्रामा मूवी है, जिसे जी5 पर देखा जा सकता है। इसमें मनोज के साथ अद्रिजा सिन्हा लीड रोल में हैं।

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
मनोज बाजपेयी
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories