- Home
- Entertainment
- Netflix Top 10 Trending Movies: 24 घंटे में नं. 1 बनी यह फिल्म, 'धुरंधर' टॉप 3 में भी नहीं
Netflix Top 10 Trending Movies: 24 घंटे में नं. 1 बनी यह फिल्म, 'धुरंधर' टॉप 3 में भी नहीं
नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड कई शानदार फ़िल्में देखने को उपलब्ध हैं। इंडिया में इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं टॉप 10 मूवीज में नंबर एक के पायदान पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' नहीं है। बल्कि एक नई फिल्म ने कब्जा जमा लिया है। देखें टॉप 10 की लिस्ट...

1. वध 2
नेटफ्लिक्स रिलीज डेट : 3 अप्रैल 2026
वध 2 क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं। जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 फ़रवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी और फ्लॉप रही थी। लेकिन नेटफ्लिक्स पर आते ही महज 24 घंटे में यह टॉप 10 ट्रेंडिंग मूवीज में 'धुरंधर 2' और मर्दानी 3' जैसी फिल्मों को पछाड़ नं. 1 फिल्म बन गई है।
2. मृत्युंजय
नेटफ्लिक्स रिलीज डेट : 3 अप्रैल 2026
'मृत्युंजय' तेलुगु सिनेमा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन का लीड रोल है। फिल्म का डायरेक्शन श्री हुसैन शा किरण ने किया है। 6 मार्च 2026 को यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई और फ्लॉप साबित हुई। लेकिन नेटफ्लिक्स पर यह 24 घंटे बाद ही टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर ट्रेंड कर रही है।
यह भी पढ़ें : Ramayana Teaser देख क्या बोलीं TV की सीता? कहीं ऐसी बात कि हो गई वायरल
3. मर्दानी 3
नेटफ्लिक्स रिलीज डेट : 27 मार्च 2026
अभिजात मीनावाला के निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई और हिट रही। नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और यह अभी तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में रानी मुखर्जी का लीड रोल है और विलेन के रूप में मल्लिका प्रसाद दिख रही हैं।
4.धुरंधर
नेटफ्लिक्स रिलीज डेट : 30 जनवरी 2025
आदित्य धर निर्देशित बॉलीवुड स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर द रिवेंज' जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है तो वहीं इस फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' दो महीने पहले नेटफ्लिक्स पर आई थी और अब भी टॉप 5 ट्रेंडिंग फिल्मों में जगह बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : हनुमान का रोल करने वाला सबसे महंगा एक्टर कौन? दूसरे नं. वाले से 40 गुना फीस!
5. Sampradayani Suppini Suddapoosani
नेटफ्लिक्स रिलीज डेट : 3 अप्रैल 2026
यह तेलुगु भाषा की कॉमेडी सिमे फिल्म है, जिसका डायरेक्शन सुधीर श्रीराम ने किया है। फिल्म में शिवाजी, लया, मास्टर रोहन और प्रिंस सेसिल जैसे कलाकारों ने काम किया है। 6 मार्च 2026 को थिएटर्स में कमाल ना दिखा पाई यह फिल्म 24 घंटे के अंदर नेटफ्लिक्स की टॉप 5 ट्रेंडिंग फिल्मों में शुमार हो गई।
नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग में बाकी 5 ये फ़िल्में
6. हैप्पी पटेल : खतरनाक जासूस (हिंदी एक्शन कॉमेडी स्पाय फिल्म)
- नेटफ्लिक्स रिलीज डेट : 1 अप्रैल 2026
7.बॉर्डर 2 (हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म)
- नेटफ्लिक्स रिलीज डेट : 20 मार्च 2026
8. मेड इन कोरिया (तमिल कमिंग ऐज कॉमेडी ड्रामा)
- नेटफ्लिक्स रिलीज डेट : 12 मार्च 2026
9. Hollow Man 2 (अमेरिकन साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म)
- नेटफ्लिक्स रिलीज डेट : 1 अप्रैल 2026
10. HUMINT (साउथ कोरियन एक्शन स्पाय फिल्म)
- नेटफ्लिक्स रिलीज डेट : 31 मार्च 2026
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।