- Home
- Entertainment
- Divyanka Tripathi Pregnancy Update: मॉम-टू-बी दिव्यांका त्रिपाठी का प्रेग्नेंसी ट्रिक्स, ऐसे करती हैं किक मारते बच्चे को शांत
Divyanka Tripathi Pregnancy Update: मॉम-टू-बी दिव्यांका त्रिपाठी का प्रेग्नेंसी ट्रिक्स, ऐसे करती हैं किक मारते बच्चे को शांत
Divyanka Tripathi pregnancy update: दिव्यांका त्रिपाठी बहुत जल्द मां बनने जा रही हैं। उन्हें अब बच्चे की हलचल महसूस होने लगी हैं। उन्होंने हाल ही में अपने ब्लॉग में खुलासा किया कि कैसे वो अपने किक मारते हुए बच्चे को शांत कराती हैं।

'ये है मोहब्बतें' की स्टार दिव्यांका त्रिपाठी के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इसे लेकर अदाकारा काफी उत्साहित हैं। वो अपने प्रेग्नेंसी के अनुभवों को शेयर करने के लिए अपना यूट्यूब चैनल भी खोल लिया है। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में दिल तो छू लेने वाला एहसास शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे वो अपने पेट में पल रहे बच्चे से जुड़ाव महसूस करने लगी हैं।
गर्भ संस्कार के बारे में दिव्यांका ने की बात
गर्भ संस्कार के बारे में बात करते हुए बताया कि अगर कोई आपको अच्छी चीज करने को बोलें तो उसमें कोई बुराई नहीं है। पहले मुझे नहीं पता था कि बच्चा पेट में मां की आवाज सुनता है या नहीं। लेकिन अब महसूस होने लगा है कि वो मेरी आवाज पहचान रहा है।
'बच्चा अब मारने लगा है लात'
उन्होंने बताया कि 'एक दिन मैं काफी थकी हुई थीं और आराम करने के लिए लेट गईं। तभी अचानक मुझे अपने पेट में बच्चे की हलचल महसूस हुई। शुरुआत में यह मुझ नॉर्मल लगा। लेकिन धीरे-धीरे बच्चे का किक बढ़ने लगीं। जिससे मुझे एहसास हुआ कि बच्चा काफी एक्टिव हो गया है।' मैं उस फेस में पहुंच गई हूं, जहां मुझे अब बच्चे की लात पड़ने लगी है।
‘बच्चे से बात करने की कोशिश की’
उन्होंने कहा,' मैने अपने बच्चे से बात करने की कोशिश की। मैंने पूछा कि क्या हुआ? क्या अंदर कुछ चल रहा है? या तुम स्किपिंग या जंपिंग जैक कर रहे हो?' फिर दिव्यांका ने उससे कहा कि क्या तुम कोई कविता सुनना चाहते हो। फिर मैंने अपने बचपन में सीखी हुई एक प्यारी सी कविता गाकर सुनाई।
कविता सुन बच्चा हुआ शांत
दिव्यांका ने बताया कि जैसे ही मैंने कविता सुनाया बच्चा एकदम शांत हो गया। जो बच्चा आधे घंटे से लगातार किक कर रहा था, वो कविता सुनकर शांत हो गया। मुझे अब ऐसा लगता है कि मेरा बच्चा मेरी आवाज पहचानने लगा है और मुझसे जुड़ाव महसूस कर रहा है।
Akshay Kumar की भूत बंगला के 7 स्टार्स की कितनी उम्र, किसकी एज सबसे ज्यादा-कौन सबमें छोटा
शादी के 10साल बाद मां बनने जा रही हैं दिव्यांका
इसके साथ दिव्यांका ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें टहलने की भी सलाह दी है। वो रोज 30 से 45 मिनट टहलती हैं। हेल्दी डाइट लेती हैं। बता दें कि दिव्यांका को यह खुशियां काफी लंबे वक्त बाद मिली है। उनके पति विवेक दहिया भी उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। अदाकारा की शादी को 10 साल हो गए हैं।
और पढ़ें: Ramayana Teaser: क्या होगा रणबीर कपूर की रामायण के टीजर में, किस-किस की दिखेगी झलक?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।