MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • 8 फ़िल्में लगातार BO पर 200 करोड़ के पार, कौन है देश का वो इकलौता स्टार?

8 फ़िल्में लगातार BO पर 200 करोड़ के पार, कौन है देश का वो इकलौता स्टार?

बॉक्स ऑफिस पर इंडियन फिल्मों का 100 और 200 करोड़ क्लब में पहुंचना कोई बड़ी बात नहीं रही। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक स्टार है ऐसा, जिसकी लगातार 8 फ़िल्में इस क्लब में पहुंची हैं। जानिए कौन है वो इंडियन स्टार?

Gagan Gurjar | Published : May 16 2025, 01:25 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Social Media

हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं, वो हैं थलापति विजय, जो तमिल फिल्मों के सुपरस्टार हैं। 2017 में उनकी पहली 200 करोड़ी फिल्म Mersal आई थी, जिसका निर्देशन एटली कुमार ने किया था। वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई ग्रॉस 257 करोड़ रुपए रही थी।

27
Asianet Image
Image Credit : Social Media

2018 में विजय ने वर्ल्डवाइड 253 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली फिल्म 'सरकार' दी, जिसके डायरेक्टर ए. आर. मुरुगडॉस थे। 2019 में वे एटली कुमार निर्देशित Bigil में दिखे, जिसने दुनियाभर में 304 करोड़ रुपए कमाए थे।

Related Articles

Akshay Kumar सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाले दूसरे हीरो, लिस्ट में शामिल ये 17 मूवी
Akshay Kumar सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाले दूसरे हीरो, लिस्ट में शामिल ये 17 मूवी
इकलौता स्टार किड, जिसकी डेब्यू साल में आईं 3 मूवी, एक भी फ्लॉप नहीं, सब टॉप 10 में
इकलौता स्टार किड, जिसकी डेब्यू साल में आईं 3 मूवी, एक भी फ्लॉप नहीं, सब टॉप 10 में
37
Asianet Image
Image Credit : Social Media

जब कोविड-19 के बाद बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्में धड़ाबड़ फ्लॉप हो रही थीं, तब 2021 में थलापति विजय ने वर्ल्डवाइड 243 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म 'मास्टर' दी, जिसके डायरेक्टर लोकेश कनगराज थे।

47
Asianet Image
Image Credit : Social Media

2022 में विजय की फिल्म Beast वर्ल्डवाइड 235 करोड़ के कलेक्शन के साथ 200 करोड़ क्लब में पहुंची, जिसे नेल्सन दिलीप कुमार ने निर्देशित किया था।

57
Asianet Image
Image Credit : Social Media

2023 में थलापति विजय दो फिल्मों वामशी पैदीपल्ली निर्देशित Varisu और लोकेश कनगराज डायरेक्टेड Leo में दिखे। दोनों फिल्मों की वर्ल्डवाइड कमाई क्रमशः 303 करोड़ रुपए और 618 करोड़ रुपए रही थी।

67
Asianet Image
Image Credit : Social Media

2024 में विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम' रिलीज हुई। वेंकट प्रभु ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 460 करोड़ रुपए रही थी।

77
Asianet Image
Image Credit : Social Media

थलापति विजय की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उन्हें आगे एच. विनोद के निर्देशन में बन रही 'जन नायगन' में देखा जाएगा। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
विजय
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories