MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • BOX OFFICE पर साइलेंट हिट! Dhurandhar 2 के बीच इस फिल्म ने कमा डाले 115% प्रॉफिट

BOX OFFICE पर साइलेंट हिट! Dhurandhar 2 के बीच इस फिल्म ने कमा डाले 115% प्रॉफिट

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त देखने मिल रहा है। फिल्म की कमाई का आंकड़ा देखकर हर कोई हैरान है। इसी बीच आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो धुरंधर 2 के साथ ही रिलीज हुई और इसने अभी तक 115% मुनाफा कमा लिया है।

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Mar 30 2026, 01:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जयसूर्या की फिल्म आडू 3
Image Credit : instagram

जयसूर्या की फिल्म आडू 3

धुरंधर 2 की आंधी के बीच भी साउथ एक्टर जयसूर्या की फिल्म आडू 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म की रिलीज को 11 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई के आंकड़े वाकई चौंका देने वाले हैं।

26
आडू 3 का 11वें दिन का कलेक्शन
Image Credit : instagram

आडू 3 का 11वें दिन का कलेक्शन

आडू 3-वन लास्ट राइड में जयसूर्या लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के तूफान के आगे भी ये डटकर खड़ी है। फिल्म ने 11वें दिन 2.65 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी कमाई में 16.2 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 ये 6 स्टार्स रियल में कैसे दिखते हैं, एक को स्क्रीन पर कोई नहीं पहचान पाया

36
आडू 3 की बॉक्स ऑफिस पर कमाई
Image Credit : instagram

आडू 3 की बॉक्स ऑफिस पर कमाई

19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म आडू 3 ने ओपनिंग डे पर 6.03 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन इसने 6.48 करोड़ कमाए। तीसरे दिन 7.28 करोड़ और चौथे दिन 7.26 करोड़ का बिजनेस किया। 8वें दिन इसने 1.60 करोड़, 9वें दिन 1.45 करोड़ और 10वें दिन 2.28 करोड़ का कारोबार किया।

46
आडू 3 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Image Credit : instagram

आडू 3 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आडू 3 ने इंडिया में नेट 43.01 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसका देश में ग्रॉस कलेक्शन 49.75 करोड़ है। मूवी ने ओवरसीज में 60.15 करोड़ कमा लिए हैं। वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 109.90 करोड़ हो गई है। रविवार को मूवी के 1211 शोज हुए।

56
आडू 3 को कितना हुआ मुनाफा
Image Credit : instagram

आडू 3 को कितना हुआ मुनाफा

आडू फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म आडू 3 को 20 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 11 दिनों में लागत से दोगुना से भी ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म के मुनाफे की बात करें तो इसने अब तक 115.05% का मुनाफा कमाया है। बता दें कि ये 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली मॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले फिल्म प्रकंबनम ने 284% का मुनाफा कमाया है।

66
आडू 3 के बारे में
Image Credit : instagram

आडू 3 के बारे में

आडू 3 मलयालम भाषा की फंतासी कॉमेडी फिल्म है, जिसे मिथुन मैनुअल थॉमस ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण विजय बाबू और वेणु कुन्नापिल्ली ने फ्राइडे फिल्म हाउस और काव्या फिल्म कंपनी के बैनर तले किया है। इसमें जयसूर्या, सैजू कुरुप, विनायकन, रेन्जी पणिक्कर, विजय बाबू, सनी वेन, धर्मजन बोलगट्टी, भगत मैनुअल, इंद्रांस, बिजुकुट्टन, सुधि कोप्पा, हरिकृष्णन लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें... साउथ की नकल कर बनाई टाइगर श्रॉफ की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस फोड़ कूट डाले करोड़ों

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' से खतरे में पड़ी धुरंधर, केजीएफ चैप्टर 2 को पछाड़ बनी भारत की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म
Recommended image2
भारत के TOP 5 डायरेक्टर, जिनका BOX OFFICE पर कब्जा-एक ने तो 3 फिल्मों से मचाया गदर
Recommended image3
Shweta Tiwari Saree: साड़ी में कहर ढाती दिखीं 45 की श्वेता तिवारी, लोग बोले- इनके सामने तो बेटी भी फेल
Recommended image4
Dhurandhar TV Premiere: फ्री में कब-कहां देखें रणवीर सिंह की 'धुरंधर', नोट करें डेट और टाइम
Recommended image5
Shah Rukh Khan New Car: किंग खान के गैराज में आई नई लग्जरी गाड़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved